'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का वीडियो वायरल, क्या शो में दिखेंगे कपिल शर्मा, मुकेश खन्ना और सुनील पाल?

India Got Latent 2: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है. पहले सीजन की तरह दूसरा सीजन भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. शो के नए एपिसोड्स को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू कर दी है.

India Got Latent 2 video goes viral Kapil Sharma Mukesh Khanna Sunil Pal appear on the show
Image Source: Social Media

India Got Latent 2: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है. पहले सीजन की तरह दूसरा सीजन भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. शो के नए एपिसोड्स को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू कर दी है.

अब तक शो में आलिया भट्ट, शरवरी और राघव जुयाल जैसे कई मेहमान नजर आ चुके हैं. इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सुनील पाल, मुकेश खन्ना और कपिल शर्मा एक साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं.

वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की उत्सुकता

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर कई लोग मान रहे हैं कि सुनील पाल, मुकेश खन्ना और कपिल शर्मा जल्द ही 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में मेहमान बनकर दिखाई दे सकते हैं. हालांकि, शो की टीम की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. ऐसे में यह साफ नहीं है कि वीडियो असली है या नहीं.

सोशल मीडिया पर आए अलग-अलग रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ लोगों का कहना है कि अगर ये तीनों एक साथ शो में आए तो एपिसोड काफी मजेदार होगा. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे शानदार सरप्राइज बताया.

दूसरी तरफ कई लोगों का मानना है कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है. उनका कहना है कि पहले भी इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं.

क्या सच में शो में नजर आएंगे ये तीनों?

फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि वायरल वीडियो सही है या नहीं. जब तक शो के निर्माता या समय रैना की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक इन दावों की पुष्टि नहीं की जा सकती. अब सभी की नजर अगले एपिसोड पर है, जिससे साफ हो जाएगा कि वायरल वीडियो में दिख रही बात सच है या सिर्फ सोशल मीडिया की अटकलें.

कब रिलीज होगा चौथा एपिसोड?

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के अब तक तीन एपिसोड रिलीज हो चुके हैं. हाल ही में समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक बोनस एपिसोड भी जारी किया था, जिसमें राघव जुयाल और निहारिका एनएम मेहमान के रूप में नजर आए थे. अब शो का चौथा एपिसोड रविवार दोपहर 12 बजे रिलीज होगा. इसी एपिसोड का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.

ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट खाली करो... अमेरिका ने नागरिकों के लिए जारी किया अलर्ट, ईरान में फिर कुछ बड़ा करने वाले हैं ट्रंप?