India GDP Growth: दुनिया संकट में, भारत की ECONOMY रफ्तार में... 7.8% GDP ने मचाया तहलका!

India GDP Growth The world is in crisis but Indian economy Booming

Indian Economy: भारत की आर्थिक विकास दर 7.8 प्रतिशत पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर इस उपलब्धि को भारत की सामूहिक ताकत का नतीजा बताया. उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय युद्ध, संकट और सप्लाई चेन की परेशानियों से जूझ रही है, इसके बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है.

पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि 7.8 प्रतिशत की विकास दर देश के लिए खुशी की बात है. उन्होंने इसके लिए देशवासियों के संकल्प और मेहनत की तारीफ की. प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया इस समय कई संघर्षों और संकटों से घिरी हुई है. कई जगहों से युद्ध की खबरें आ रही हैं और सप्लाई चेन भी प्रभावित हुई है.

उन्होंने कहा कि 2020 में आए कोविड संकट के बाद से दुनियाभर में स्थिरता की कमी बनी हुई है. ऐसे माहौल के बावजूद भारत अपनी आर्थिक रफ्तार बनाए हुए है और तेजी से आगे बढ़ रहा है.