India AI Impact Summit: दिल्ली में इतिहास रचा जा रहा है. भारत का दम दुनिया देख रही है. तकनीक के लिए कभी दूसरों के भरोसे रहने वाला भारत अब दुनिया के लिए सबसे भरोसेमंद पार्टनर बनता जा रहा है. दिल्ली में हो रहा इंडिया एआई इंपैक्ट समिट काफी बड़ा और महत्वपूर्ण इवेंट रहा है. यह पहला एआई समिट है जो ग्लोबल साउथ यानी कि विकासशील देशों में हुआ. 16 से 20 फरवरी यानी आज तक चलने वाला यह समिट दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. इसकी सफलता को देखते हुए इसे एक दिन और बढ़ा दिया गया ताकि देश की जनता इस समिट में भाग ले सके.
ये भी देखें- SIR Updates : इस महीने शुरू होगा SIR का तीसरा चरण, अब इन 22 राज्यों की बारी!