SIR Updates : इस महीने शुरू होगा SIR का तीसरा चरण, अब इन 22 राज्यों की बारी!

The third phase of SIR will start in these 22 states

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने एक अहम जानकारी साझा की है कि 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी. इससे पहले बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और अन्य 12 राज्यों में यह प्रक्रिया चल रही थी या पूरी हो चुकी थी. अब, चुनाव आयोग ने बाकी राज्यों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिससे यह सवाल उठता है कि आखिर SIR कब से शुरू होगा और इससे क्या बदलाव आएंगे?