Amit Shah Assam Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को असम में एक सभा के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उसने बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में घुसपैठ आसान होने दी और देश की सीमाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया. कछार जिले के नाथनपुर क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जो भी अवैध बांग्लादेशी देश में आए, उनकी पहचान की जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर वापस भेजने की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें- AI इम्पैक्ट समिट में पीएम मोदी ने इस 29 साल के लड़के से की मुलाकात, संपत्ति जान रह जाएंगे हैरान