India AI Impact Summit 2026: भारत में इस बार दुनिया का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण AI सम्मेलन होने जा रहा है, जिसका नाम है India AI Impact Summit 2026. यह सम्मेलन 16 फरवरी से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा.
इस समिट में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जिनमें 15 से 20 देशों के नेता, 50 से ज्यादा मंत्री, और 50 से अधिक प्रमुख कंपनियों के CEO शामिल होंगे. इसके अलावा, भारतीय कंपनियों के प्रमुख भी इसमें शिरकत करेंगे. इस सम्मेलन में AI से जुड़े इनोवेटर्स, रिसर्चर, और सीटीओ सहित करीब 500 महत्वपूर्ण लोग शामिल होंगे.
टेक क्षेत्र के बड़े दिग्गज होंगे शामिल
कुछ खास नामों की बात करें, तो इसमें गूगल के CEO सुंदर पिचाई, DeepMind के CEO डेमिस हसाबिस, OpenAI के CEO सैम अल्टमैन, एंथ्रॉपिक के CEO डारियो अमोडेई, Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग, माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ, Meta के AI साइंटिस्ट यान लेकुन, और Qualcomm के CEO क्रिस्टियानो एमोन जैसे दिग्गज शामिल होंगे. इस समिट का उद्देश्य केवल टेक्नोलॉजी और AI के दिग्गजों को एक जगह लाना नहीं है, बल्कि इसमें 20 देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति भी अपनी राय देंगे.
कैसे रजिस्टर करें?
India AI Impact Summit 2026 में रजिस्टर करना बहुत आसान है. इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट impact.indiaai.gov.in पर जाना होगा. वहां आपको "Register Now" का विकल्प मिलेगा. उस पर क्लिक करके आपको "Register as Delegate" पर जाना होगा, जहां आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स जैसे नाम और अन्य जानकारी भरनी होगी. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप इस 5 दिन के इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं. बता दें, समिट में 700 से ज्यादा सत्र होंगे, जिनमें AI सुरक्षा, गवर्नेंस, एथिकल फ्रेमवर्क, डेटा प्रोटेक्शन और भारत की AI रणनीति पर चर्चा होगी.
ये भी पढ़ें- Valentine’s Day: अपनी लेडी लव के लिए इन चीजों से बनवाएं खास बुके, दोगुना हो जाएगा प्यार! देखें Photos