Valentine’s Day: वैलेंटाइन डे प्यार जताने का खास मौका होता है. 14 फरवरी को लोग अपने पार्टनर को गिफ्ट देते हैं, डिनर डेट प्लान करते हैं या प्यार भरे शब्दों से स्पेशल फील कराते हैं. लंबे समय से फूलों का गुलदस्ता सबसे पॉपुलर गिफ्ट रहा है, लेकिन बदलते समय के साथ लोगों की पसंद भी बदल रही है. आज की जनरेशन सिर्फ खूबसूरती नहीं, बल्कि ऐसा गिफ्ट चाहती है जिसमें पर्सनल टच हो और सामने वाले की पसंद झलके.
अगर आप इस वैलेंटाइन डे पर कुछ हटकर करना चाहते हैं, तो फूलों की जगह इन यूनिक बुके आइडियाज पर ट्राय कर सकते हैं:

चॉकलेट बुके
अगर आपकी पार्टनर को चॉकलेट पसंद है, तो चॉकलेट से बना बुके बढ़िया ऑप्शन है. इसमें आप उसकी फेवरेट डार्क, मिल्क या व्हाइट चॉकलेट शामिल कर सकते हैं. आजकल अलग-अलग ब्रांड की चॉकलेट्स से बने बुके ट्रेंड में हैं. एक प्यारा सा लव नोट जोड़ दें, तो गिफ्ट और भी खास बन जाएगा.

मेकअप और स्किनकेयर बुके
ब्यूटी लवर्स के लिए मेकअप बुके परफेक्ट सरप्राइज हो सकता है. इसमें लिपस्टिक, नेल पेंट, काजल, फेस मास्क या छोटे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स रखे जा सकते हैं. ऐसा गिफ्ट यह दिखाता है कि आप उसकी पसंद को समझते हैं और उसकी छोटी खुशियों का ख्याल रखते हैं.

स्नैक या ड्राय फ्रूट बुके
अगर आपकी पार्टनर खाने-पीने की शौकीन है, तो स्नैक्स या ड्राय फ्रूट से बना बुके एक मजेदार और यूनिक आइडिया है. इसमें काजू, बादाम, किशमिश या उसके पसंदीदा चिप्स, नाचोज़ और चॉकलेट बार्स रख सकते हैं. यह बुके देखने में भी अच्छा लगता है और इस्तेमाल में भी आ जाता है. बजट थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन यादगार गिफ्ट बन जाता है.

ज्वेलरी बुके
इस वैलेंटाइन डे को और ज्यादा खास बनाना चाहते हैं तो ज्वेलरी बुके ट्राय करें. छोटे ईयररिंग्स, पेंडेंट, ब्रेसलेट या चार्म्स को फूलों के साथ सजाकर दिया जा सकता है. यह गिफ्ट प्यार, केयर और कमिटमेंट तीनों को खूबसूरती से दिखाता है.

परफ्यूम बुके
परफ्यूम सिर्फ खुशबू नहीं, बल्कि यादों से जुड़ा एहसास भी होता है. मिनी परफ्यूम बोतल्स या उसकी पसंदीदा खुशबू को फूलों के साथ सजाकर बुके बनाया जा सकता है. हर बार जब वह उस परफ्यूम का इस्तेमाल करेगी, आपकी याद जरूर आएगी.
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 'वैलेंटाइन डे' पर इन 3 राशि वालों का टूटेगा दिल, किसे मिलेगा प्यार? पढ़े आज का लव राशिफल