स्वतंत्रता दिवस के मौके पर BORDER 2 का पहला लुक आया सामने, सनी देओल का दिखा खतरनाक अवतार

BORDER 2 1st Look: देशभक्ति की लहर के बीच इस स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड से एक बड़ी सौगात आई है. 1997 की ऐतिहासिक और भावनात्मक फिल्म 'बॉर्डर' की अगली कड़ी ‘बॉर्डर 2’ का पहला लुक आज रिलीज कर दिया गया है.

Independence Day the first look of BORDER 2 was revealed Sunny Deol dangerous avatar was seen
Image Source: Social Media

BORDER 2 1st Look: देशभक्ति की लहर के बीच इस स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड से एक बड़ी सौगात आई है. 1997 की ऐतिहासिक और भावनात्मक फिल्म 'बॉर्डर' की अगली कड़ी ‘बॉर्डर 2’ का पहला लुक आज रिलीज कर दिया गया है. जैसे ही इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का पोस्टर सामने आया, देशवासियों की भावनाएं एक बार फिर से सिनेमा के जरिए देश की सरहदों तक पहुंच गईं.

पोस्टर में सनी देओल पूरी वीरता के साथ नज़र आ रहे हैं. कंधे पर तोप, सिर पर पगड़ी और आंखों में वही पुराना जोश जो पहली ‘बॉर्डर’ में दर्शकों को रोमांचित कर गया था. बैकग्राउंड में बजता ‘हिंदुस्तान हिंदुस्तान’ गाना इस दृश्य को और भी भावनात्मक बना देता है. साथ ही तिरंगा फहराते जवानों की झलक पोस्टर को एक शक्तिशाली संदेश देती है, देश के लिए मर-मिटने का जज्बा आज भी जिंदा है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

कास्ट में नए चेहरे, जोश वही पुराना

इस बार सनी देओल के साथ स्क्रीन पर नज़र आएंगे वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी, तीनों नए दौर के सितारे जो देशभक्ति के इस सफर में अपनी अलग छाप छोड़ने को तैयार हैं.

रिलीज डेट भी तय

फिल्म की रिलीज डेट का एलान भी आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया गया. इस खास दिन पर फिल्म की घोषणा कर मेकर्स ने देशवासियों को एक यादगार तोहफा दे दिया है.

यह भी पढ़ें- मोटापा नई महामारी है...लाल किले से पीएम मोदी ने देश को किया आगाह, जानें बचाव को लेकर क्या दिया सलाह