Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं है, बल्कि उन अनगिनत बलिदानों को याद करने का अवसर है, जिनकी वजह से हम आज स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं. 15 अगस्त 2025 को देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. इस मौके पर दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन पूरे देश की नजरों का केंद्र रहेगा. इस साल मोदी 12वां स्वतंत्रता दिवस भाषण देंगे और देशवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण संदेश साझा करेंगे.
कैसे देखें लाइव
लाल किले से होने वाले 15 अगस्त के समारोह को राष्ट्रीय टीवी चैनल दूरदर्शन पर लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा, आप इसे आजतक के YouTube चैनल और Live TV पर भी देख सकते हैं. आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी खबरें पढ़ी जा सकती हैं. साथ ही, प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के YouTube चैनल पर भी पीएम मोदी का भाषण और पूरा समारोह लाइव प्रसारित होगा.
स्वतंत्रता दिवस समारोह का क्रम
पीएम मोदी के भाषण में संभावित विषय
पिछले वर्षों में पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. उदाहरण के तौर पर, 2024 के 15 अगस्त के अपने 98 मिनट के भाषण में उन्होंने वर्तमान सामाजिक और कानूनी ढांचे के सुधार की बात की थी, जो "सांप्रदायिक" और "भेदभाव" को बढ़ावा देता है. इसके अलावा, उन्होंने धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता की वकालत और एक साथ चुनाव कराने के प्रस्ताव की भी चर्चा की थी. इस बार भी उनकी भाषण में देश के सामने कई अहम पहल और नीतिगत दिशा रेखा की उम्मीद की जा रही है.
यह भी पढ़ें: किश्तवाड़ में भारी तबाही, अब तक 46 लोगों की मौत, 200 से अधिक लापता, राहत-बचाव कार्य जारी