India vs Ireland 2026: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच बेलफास्ट में खेला गया, जहां भारत ने पहले मैच में हार के बाद वापसी करने की कोशिश की. लेकिन इस मैच में फैंस जिस खिलाड़ी का डेब्यू देखने का इंतजार कर रहे थे, वह फिर से नहीं हुआ. 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में भी खेलने का मौका नहीं मिला.
टीम इंडिया ने इस मुकाबले में दो नए खिलाड़ियों को डेब्यू कराया. ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला. दोनों को वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में शामिल किया गया था.
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका
पहले मैच की तरह दूसरे मैच में भी सभी की नजर इस बात पर थी कि क्या वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं. लेकिन टॉस से पहले जब टीम की कैपिंग हुई, तो साफ हो गया कि वैभव प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं. इससे स्टेडियम में मौजूद फैंस निराश हो गए. अब उनका इंतजार इंग्लैंड के खिलाफ आने वाली टी20 सीरीज तक बढ़ गया है.
Welcoming #TeamIndia T20I Caps No. 1️⃣2️⃣0️⃣ and 1️⃣2️⃣1️⃣ 🧢👏
— BCCI (@BCCI) June 28, 2026
Things we love to see, as Suryansh Shedge and Prince Yadav are set to make their debuts 🌟
Updates ▶️ https://t.co/L8GAMNqUC4#IREvIND pic.twitter.com/XNhYh1bHB8
सूर्यांश और प्रिंस का डेब्यू
सूर्यांश शेडगे एक ऑलराउंडर हैं जो दाएं हाथ से बल्लेबाजी और मीडियम पेस गेंदबाजी करते हैं. उन्होंने IPL और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं प्रिंस यादव तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में भी डेब्यू किया था और अच्छा खेल दिखाया था.
IPL 2026 में भी दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था. सूर्यांश ने अपनी टीम के लिए तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे, जबकि प्रिंस ने कई विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया था.
भारत और आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव.
आयरलैंड: लोरकन टकर (कप्तान), टिम टेक्टर, रॉस अडेयर, हैरी टेक्टर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलेनी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज़, मैट हॉलार्ड, लियम मैकार्थी, जय मूंदड़ा.
ये भी पढ़ें- अपने गिरेबान में झांको... कराची ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान ने उगला जहर, तो भारत ने लगाई लताड़