टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी! इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर हुए चोटिल, खेलने पर संशय बरकरार

Ben Stokes Injured: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट के निर्णायक पांचवें दिन से ठीक पहले एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है. इंग्लैंड के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स चोट के चलते आखिरी दिन गेंदबाज़ी कर पाएंगे या नहीं, इस पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.

IND vs Eng test England's star all-rounder ben stokes injured uncertainty over playing remains
Image Source: ANI/ File

Ben Stokes Injured: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट के निर्णायक पांचवें दिन से ठीक पहले एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है. इंग्लैंड के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स चोट के चलते आखिरी दिन गेंदबाज़ी कर पाएंगे या नहीं, इस पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.

पहली पारी में बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ न सिर्फ पांच विकेट चटकाए, बल्कि बल्ले से भी 141 रनों की मैराथन पारी खेलकर भारत पर 311 रनों की विशाल बढ़त दिला दी. ऐसे खिलाड़ी का पांचवें दिन गेंदबाज़ी न कर पाना, भारत के लिए मनोवैज्ञानिक बढ़त जैसा है.

दूसरी पारी में भारत का स्कोर है 2 विकेट पर 174 रन, और अभी भी टीम इंडिया 137 रन पीछे है. लेकिन जिस तरह से शुभमन गिल और केएल राहुल डटे हुए हैं, और अब जब सामने स्टोक्स जैसे बॉलिंग वॉरियर की गैरहाज़िरी की संभावना है, मैच का पूरा रुख ही बदल सकता है.

चोट की पुरानी कहानी फिर ताज़ा

बेन स्टोक्स जनवरी में हैमस्ट्रिंग सर्जरी से गुज़रे थे। वापसी शानदार रही. सीरीज में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने और मैनचेस्टर टेस्ट में भी कमाल कर दिखाया.

लेकिन तीसरे दिन एक बार फिर उनकी पुरानी हैमस्ट्रिंग चोट उभर आई. वो मैदान छोड़ने को मजबूर हुए। हालांकि, चौथे दिन फिर लौटे और बल्ले से टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन गेंदबाज़ी के लिए मैदान पर नहीं लौटे.

कोच ट्रेस्कोथिक ने क्या कहा?

चौथे दिन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब इंग्लैंड के असिस्टेंट कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक से पूछा गया कि क्या स्टोक्स पांचवें दिन गेंदबाज़ी करेंगे, तो उन्होंने कहा, "स्टोक्स को दर्द हो रहा है. पिछले कुछ हफ्तों से उन्होंने बहुत मेहनत की है, खासकर इस टेस्ट में. बल्लेबाज़ी के दौरान उन्हें फिर से परेशानी महसूस हुई थी. हम उम्मीद कर रहे हैं कि रातभर आराम करने के बाद उनकी स्थिति सुधरे, लेकिन फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता."

टीम इंडिया की उम्मीदें बढ़ीं

बेन स्टोक्स का पांचवें दिन गेंदबाज़ी न करना, भारत के लिए सुनहरा मौका है. एक मजबूत साझेदारी, ठोस मानसिकता और समय की सही समझ भारत को इस मैच में हार से बचा सकती है.

शुभमन गिल और केएल राहुल की जोड़ी पहले ही इंग्लिश गेंदबाज़ों को थका चुकी है, और अब अगर स्टोक्स जैसे बॉलर मैदान से दूर रहें, तो भारत टेस्ट बचाने के साथ-साथ सीरीज में भी वापसी कर सकता है.

ये भी पढ़ें- बिहार को मालगाड़ी डिब्बा निर्माण कारखाना की सौगात दे सकते हैं पीएम मोदी, जानिए कैसे जगी ये उम्मीद