Virat Kohli IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. पहला मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका. अब दोनों टीमें 14 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी.
वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अभ्यास शुरू कर दिया है. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के साथ अलीबाग में ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद माना जा रहा है कि वह फिट हैं और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल सकते हैं.
अफगानिस्तान सीरीज नहीं खेल पाए थे
विराट कोहली चोट की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे. हालांकि बीसीसीआई ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया है. बोर्ड ने पहले ही कहा था कि उनका चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा. अगर विराट पूरी तरह फिट होकर मैदान पर उतरते हैं, तो इससे भारत का बल्लेबाजी क्रम और मजबूत होगा.
.@imVkohli scheduled a net session with Sanjay Bangar in Alibaug! 🏏 pic.twitter.com/peezX2FDhx
— ViratGang.in (@ViratGangIN) July 2, 2026
15 हजार वनडे रन पूरे करने का मौका
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. उन्हें 15,000 वनडे रन पूरे करने के लिए सिर्फ 203 रन की जरूरत है. अब तक विराट ने 311 वनडे मैचों की 299 पारियों में 14,797 रन बनाए हैं.
इस दौरान उनका औसत 58.71 और स्ट्राइक रेट 93.82 रहा है. उन्होंने 54 शतक और 77 अर्धशतक भी लगाए हैं. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 18,426 रन बनाए थे.
इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड
विराट कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. उन्होंने 38 मैचों में 1,397 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं. अगर इस सीरीज में उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है, तो वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन सकते हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन (भारतीय बल्लेबाज)
वनडे सीरीज का शेड्यूल
भारत की वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार.
ये भी पढ़ें- सलमान खुर्शीद, महबूबा मुफ्ती, सैयद हसनैन... खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत से जा रहे ये लोग, देखें लिस्ट