IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में इस भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिली जगह, जानें क्या है वजह

Nitish Kumar Reddy: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के स्क्वॉड में एक बड़ा बदलाव हुआ है. ईडन गार्डन में पहले टेस्ट से पहले ही टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को टीम से बाहर कर दिया गया है.

IND SA Nitish Kumar Reddy did not get a place in the test match against South Africa know the reason
Image Source: Social Media

Nitish Kumar Reddy: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के स्क्वॉड में एक बड़ा बदलाव हुआ है. ईडन गार्डन में पहले टेस्ट से पहले ही टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को टीम से बाहर कर दिया गया है. इस बारे में जानकारी टीम के असिस्टेंट कोच टेनडेशकाटे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नितीश कुमार रेड्डी को पहले टेस्ट मैच से रिलीज कर दिया गया है. टेनडेशकाटे ने बताया कि युवा खिलाड़ी हाल ही में चोट से उबरकर लौटे हैं, और उन्हें मैच फिटनेस और अधिक खेलने का समय देने के लिए अब टीम इंडिया के बजाय भारत ए टीम से जुड़े रहेंगे.

आगे की योजना

नितीश अब राजकोट में साउथ अफ्रीका ए टीम के खिलाफ चल रही सीरीज में हिस्सा लेंगे. टीम मैनेजमेंट का मकसद है कि चोट से लौटे खिलाड़ी को धीरे-धीरे मैच फॉर्म में लाया जाए, ताकि वह भविष्य के लिए पूरी तरह तैयार रहे.

टीम इंडिया की तैयारी

टीम इंडिया इस टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह फोकस्ड और तैयारी में जुटी है. ईडन गार्डन में पहला मुकाबला खेलते हुए भारत अपनी ताकत दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है. टीम मैनेजमेंट की रणनीति यह है कि खिलाड़ी चोट और फिटनेस के हिसाब से सही समय पर मैदान में उतरें, ताकि टीम को लंबे समय तक फायदा हो.

यह भी पढे़ं- Delhi Car Blast: भीड़ में घुसी...और कारों के बीच हुआ जोरदार धमाका, ब्लास्ट का टॉप एंगल VIDEO आया