Delhi Car Blast: भीड़ में घुसी...और कारों के बीच हुआ जोरदार धमाका, ब्लास्ट का टॉप एंगल VIDEO आया सामने

Delhi Car Blast: दिल्ली के दिल लाल किला क्षेत्र में हुए धमाके ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. सोमवार शाम हुए इस विस्फोट की गूंज न केवल दिल्ली बल्कि सुरक्षा एजेंसियों के गलियारों तक सुनाई दी. अब इस गंभीर मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपने हाथों में ले ली है.

Delhi Car Blast Top Angle CCTV Footage watch here
Image Source: Social Media

Delhi Car Blast: दिल्ली के दिल लाल किला क्षेत्र में हुए धमाके ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. सोमवार शाम हुए इस विस्फोट की गूंज न केवल दिल्ली बल्कि सुरक्षा एजेंसियों के गलियारों तक सुनाई दी. अब इस गंभीर मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपने हाथों में ले ली है. प्रारंभिक जांच के बाद एजेंसी ने इसे आतंकी साजिश का हिस्सा मानते हुए तेजी से जांच शुरू कर दी है.

इस ब्लास्ट का CCTV वीडियो अब सामने आया है, जिसने घटना की भयावहता को उजागर कर दिया है. फुटेज में लाल किला चौक के पास सामान्य ट्रैफिक और भीड़भाड़ दिख रही होती है कि अचानक एक तेज रोशनी के साथ लाल गुब्बारे जैसे विस्फोट का दृश्य दिखाई देता है. कैमरे की चारों विंडो में यह धमाका साफ देखा जा सकता है. लोगों में भगदड़ मच जाती है और सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन जाता है.

जैश के संदिग्ध आतंकी उमर की कार से जुड़ा है ब्लास्ट

सूत्रों के अनुसार, यह धमाका जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी उमर नबी की कार में हुआ था. जांच में यह भी सामने आया है कि उमर बीते कुछ दिनों से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय था. उसकी सफेद हुंडई i20 कार को धमाके से कुछ घंटे पहले कनॉट प्लेस और मयूर विहार जैसे व्यस्त इलाकों में घूमते हुए देखा गया था. माना जा रहा है कि यह विस्फोट एक आत्मघाती मिशन का हिस्सा था, जो आंशिक रूप से ही सफल हुआ.

NIA ने संभाली कमान, बनी 10 अधिकारियों की विशेष टीम

गृह मंत्रालय ने सोमवार रात ही इस केस की जांच NIA को सौंप दी. इसके बाद एजेंसी ने तुरंत 10 अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की है. इस टीम का नेतृत्व ADG विजय साखरे कर रहे हैं. टीम में एक IG, दो DIG, तीन SP और चार DSP स्तर के अधिकारी शामिल हैं.आज सुबह से ही NIA की टीम ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक सैंपल और डिजिटल सबूत इकट्ठा करने शुरू कर दिए हैं. इसके अलावा धमाके के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

जांच में शामिल हुईं कई एजेंसियां

NIA ने जांच की दिशा को और मज़बूत करने के लिए IB (इंटेलिजेंस ब्यूरो) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ समन्वय बैठकों की शुरुआत कर दी है. बुधवार को NIA के DG और IB प्रमुख के बीच हाई-लेवल मीटिंग हुई जिसमें आतंक मॉड्यूल के जम्मू-कश्मीर कनेक्शन पर चर्चा की गई.एजेंसी ने दिल्ली, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस से इस मॉड्यूल से जुड़े पुराने केस की डायरी और सबूत अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

जांच की दिशा में क्या हैं प्रमुख संकेत

फोरेंसिक टीमों के अनुसार, विस्फोट में इस्तेमाल हुआ पदार्थ सामान्य IED नहीं था. शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि इसमें हाई-ग्रेड मिलिट्री एक्सप्लोसिव का प्रयोग किया गया हो सकता है. इस वजह से एजेंसियां यह मानकर चल रही हैं कि इस हमले के पीछे विदेशी हैंडलर का हाथ हो सकता है.

राजधानी में बढ़ाई गई सुरक्षा, रेड अलर्ट जारी

इस घटना के बाद राजधानी के सभी प्रमुख इलाकों—लाल किला, इंडिया गेट, चांदनी चौक, रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियों ने शहर के अंदर-बाहर जाने वाले सभी मार्गों पर वाहन जांच और गश्त बढ़ा दी है.

देश के लिए चेतावनी और सबक

लाल किला जैसा ऐतिहासिक और संवेदनशील क्षेत्र में हुआ यह विस्फोट सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र के लिए चेतावनी है. अब पूरा देश NIA की इस जांच पर टकटकी लगाए बैठा है कि आखिर इस साजिश के पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय था और इसका उद्देश्य क्या था.

यह भी पढ़ें: उमर नबी की कार का पूरा रूट ट्रेस, अलीगढ़ से लालकिला तक जुड़ा नेटवर्क; जानें ब्लास्ट से पहले कहां थी कार?