'इन गलियों में' के ट्रेलर के बाद, जा जानम जा सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

'इन गलियों में' फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. इस फिल्म में आज के दौर की एक प्रेम कहानी दिखाई गई है, जिसमें दो दिल सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से जुड़ते हैं, लेकिन अपने प्यार को हासिल करने के लिए उन्हें दुनिया से जूझना पड़ता है

'इन गलियों में' के ट्रेलर के बाद, जा जानम जा सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

'इन गलियों में' फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. इस फिल्म में आज के दौर की एक प्रेम कहानी दिखाई गई है, जिसमें दो दिल सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से जुड़ते हैं, लेकिन अपने प्यार को हासिल करने के लिए उन्हें दुनिया से जूझना पड़ता है. सच्चाई यह है कि लोग अलग-अलग धर्मों में दोस्ती तो बर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन प्रेम संबंधों को नहीं.

वहीं हाल ही में रिलीज़ ट्रेलर ने सोशल मीडिया के जमाने में आधुनिक प्रेम पर अपने नए अंदाज़ के लिए दर्शकों का जीत लिया है.  फिल्म निर्माताओं ने अब एक खूबसूरत रोमांटिक गीत, जा जानम जा रिलीज़ किया है. इस गीत को दिग्गज गायक सोनू निगम ने गाया है. बता दें कि कव्वाली भावपूर्ण धुनों के साथ मिलाते हुए, इस गाने को अमाल मलिक ने कंपोज किया है और पुनर्वसु ने लिखा है.

उड़ा हवा में रंग है सॉन्ग रिलीज 
हाल ही में, निर्माताओं ने एनेर्जेटिक ट्रैक 'उड़ा हवा में रंग है' लॉन्च किया था, जो जल्दी ही होली एंथम बन गया. अब, जा जानम जा दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार है, जो उन्हें अपने साथी से फिर से प्यार करने के लिए प्रेरित करेगा. अविनाश दास द्वारा निर्देशित, इन गलियों में प्रेम, सोशल डायनेमिक्स और आज की दुनिया में सोशल मीडिया के जबरदस्त प्रभाव पर आधारित है. अवंतिका और विवान शाह की ताज़ा ऑन-स्क्रीन जोड़ी के साथ, अनुभवी जावेद जाफ़री भी है. ट्रेलर ने फिल्म के लिए उत्साह बढ़ा दिया है, जो एक आकर्षक और भावनात्मक यात्रा का वादा करता है. 

यह भी पढ़े: 'पूरा इंडस्ट्री डरा हुआ है', जब Honey Singh ने भोजपुरी में गाया गाना; देखें VIDEO

कब रिलीज होगी फिल्म? 
यदुनाथ फिल्म्स द्वारा प्रजेंटेड इन गलियों में विनोद यादव और नीरू यादव द्वारा निर्मित है. जानिसार हुसैन, आदर्श सक्सेना, संजीव गोस्वामी और अल्कोर प्रोडक्शंस ने इसका सह-निर्माण किया है. अविनाश दास द्वारा निर्देशित, यह फिल्म इस होली, 14 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.