Weather Update: देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और कई राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है. कहीं बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे रही है तो कहीं मूसलाधार वर्षा बाढ़ और भूस्खलन जैसी मुश्किलें बढ़ा रही है. मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के लिए देश के कई हिस्सों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. खासतौर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. हालांकि शुक्रवार के बाद बारिश की तीव्रता कुछ कम होने के संकेत हैं. मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और माही में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है.
ये भी पढ़ें- Har Ghar Tiranga 2026: गजेंद्र सिंह शेखावत आज करेंगे बड़ा ऐलान! हर घर तिरंगा अभियान पर अपडेट