Har Ghar Tiranga 2026: गजेंद्र सिंह शेखावत आज करेंगे बड़ा ऐलान! हर घर तिरंगा अभियान पर अपडेट

Har Ghar Tiranga 2026: स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रव्यापी अभियान की तैयारियां तेज, आज दोपहर 3 बजे इसकी रूपरेखा साझा करेंगे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत.

Bharat 24

Har Ghar Tiranga 2026: स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले केंद्र सरकार एक बार फिर 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर तैयारियों में जुट गई है. इसी कड़ी में आज केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अभियान से जुड़ी अहम जानकारी साझा करेंगे. इस संबंध में आज दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा (नेशनल गैलरी ऑडिटोरियम) में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी.

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज दोपहर 3 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 'हर घर तिरंगा' अभियान के कार्यक्रम, इसकी रूपरेखा और इस वर्ष की विशेष तैयारियों की जानकारी दी जा सकती है. माना जा रहा है कि अभियान को जनभागीदारी के साथ और अधिक व्यापक बनाने पर भी जोर दिया जाएगा. 'हर घर तिरंगा' अभियान हर वर्ष 15 अगस्त से पहले चलाया जाता है. इसका उद्देश्य देशभर के नागरिकों को अपने घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है. पिछले वर्षों में इस अभियान को देशभर से व्यापक समर्थन मिला था और करोड़ों लोगों ने इसमें भागीदारी निभाई थी.

ये भी पढ़ें- Breaking News : आज होगी मोदी कैबिनेट की बड़ी बैठक! कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर?