IBPS RRB में 13 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, योग्यता से लेकर सैलरी तक... यहां जानें सबकुछ

IBPS RRB Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने RRB Recruitment 2026 के तहत ऑफिस असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

ibps-rrb-recruitment-2026-clerk-office-assistant-apply-online
Image Source: Magnific

IBPS RRB Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने RRB Recruitment 2026 के तहत ऑफिस असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार पात्रता शर्तों की जांच करने के बाद IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है.

पदों के अनुसार आयु सीमा

ऑफिस असिस्टेंट ग्रुप-बी के पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 28 और 30 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं, ग्रुप-ए ऑफिसर के पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 और 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30, 32 और 40 वर्ष तक है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा.

शैक्षणिक योग्यता और भाषा की शर्त

IBPS RRB Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए, जहां से वह भर्ती के लिए आवेदन कर रहा है. यानी आवेदन से पहले उम्मीदवारों को अपने पद और राज्य के अनुसार निर्धारित योग्यता जरूर जांच लेनी चाहिए.

रजिस्ट्रेशन फीस

  • एससी/एसटी/दिव्यांग: 175 रुपये
  • सभी: 850 रुपये

ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा में रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी से कुल 80 अंकों के 80 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा के लिए 45 मिनट का समय मिलेगा. प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसके आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका, 72,600 रुपये तक सैलरी; 15 सितंबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता