Bank Jobs: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. जिन अभ्यर्थियों से किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं हो पाया था, उन्हें अब 26 जुलाई तक आवेदन करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं.
7,460 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से देश के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के भागीदारी वाले बैंकों में कुल 7,460 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें 6,715 पद प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के लिए और 745 पद स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के लिए निर्धारित किए गए हैं. बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती एक बड़ा अवसर मानी जा रही है, क्योंकि चयनित उम्मीदवारों को देशभर के विभिन्न बैंकों में नियुक्ति मिलेगी.
पीओ और एसओ पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक पात्रता
प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है. आवेदन के समय अभ्यर्थी के पास डिग्री या अंतिम वर्ष की मार्कशीट उपलब्ध होनी चाहिए और ऑनलाइन फॉर्म भरते समय ग्रेजुएशन के प्राप्तांक भी दर्ज करने होंगे. वहीं स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले संबंधित पद का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है.
आवेदन शुल्क और भुगतान का तरीका
आईबीपीएस भर्ती 2026 के लिए सामान्य वर्ग और अन्य पात्र श्रेणियों के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और बेंचमार्क दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये रखा गया है. शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है.
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में JE, DMS और CMA के 4098 पदों भर्ती, कब शुरू होंगे आवेदन?