कड़ाके की थंड में नहीं धो पा रहे Puffer जैकेट? ये ट्रक आजमाएं और बचा लें अपने ड्राई क्लीन के पैसें

दिल्ली-एनसीआर की कड़ाके की ठंड में पफर जैकेट और भारी कोट ठंड से बचने का सबसे भरोसेमंद सहारा होते हैं. ये जैकेट न सिर्फ शरीर को गर्म रखते हैं, बल्कि स्टाइल भी बनाए रखते हैं.

How to wash Puffer jacket in winter by hands or in washing machine
Image Source: Freepik

दिल्ली-एनसीआर की कड़ाके की ठंड में पफर जैकेट और भारी कोट ठंड से बचने का सबसे भरोसेमंद सहारा होते हैं. ये जैकेट न सिर्फ शरीर को गर्म रखते हैं, बल्कि स्टाइल भी बनाए रखते हैं. लेकिन जितनी जरूरी इन्हें पहनना है, उतनी ही जरूरी है इनकी सही देखभाल. मोटी जैकेट्स जल्दी गंदी हो जाती हैं और उन पर खाने-पीने के दाग लगना आम बात है. ऐसे में हर बार ड्राई क्लीनिंग पर पैसा खर्च करना सभी के लिए संभव नहीं होता. अच्छी बात यह है कि थोड़ी सावधानी और सही तरीके से आप पफर जैकेट को घर पर ही साफ कर सकते हैं.


अगर जैकेट पर ताजा दाग लग गया है, तो उसे नजरअंदाज न करें. सबसे पहले किसी हल्के और बिना रंग वाले डिटर्जेंट या लिक्विड सोप की थोड़ी-सी मात्रा दाग वाली जगह पर लगाएं. उंगलियों से हल्के हाथों से रगड़ें ताकि दाग ढीला हो जाए. इसके बाद जैकेट को कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. अब ठंडे पानी से उस हिस्से को धीरे-धीरे साफ कर लें. ध्यान रखें कि गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे जैकेट की फाइबर और शेप खराब हो सकती है. ठंडा पानी दाग हटाने के साथ-साथ जैकेट की क्वालिटी भी बनाए रखता है.

वॉशिंग मशीन में पफर जैकेट धोने के टिप्स

अगर जैकेट ज्यादा गंदी हो गई है, तो उसे वॉशिंग मशीन में भी धोया जा सकता है, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.सबसे पहले जैकेट के अंदर लगे लेबल या टैग को ध्यान से पढ़ें. कई जैकेट्स सिर्फ ड्राई क्लीन के लिए होती हैं, जबकि कुछ को मशीन में धोया जा सकता है.जैकेट धोने से पहले उसकी सभी जेबें खाली कर लें और जिप पूरी तरह बंद कर दें, ताकि धोते वक्त जैकेट का शेप खराब न हो.

हमेशा कोल्ड वॉश और जेंटल साइकिल का ही इस्तेमाल करें. हल्का डिटर्जेंट डालें और ज्यादा साबुन से बचें.जैकेट को अकेले या एक-दो पफर जैकेट के साथ ही मशीन में डालें. ज्यादा कपड़ों के साथ धोने से जैकेट दब सकती है और उसकी फुलावट कम हो सकती है.अगर सेमी-ऑटोमैटिक मशीन है, तो दो बार रिंस करना काफी होता है, जिससे सारा साबुन निकल जाए.फुल-ऑटोमैटिक मशीन में वुलन या माइल्ड मोड चुनें, ताकि जैकेट की सिलाई और पैडिंग सुरक्षित रहे.थोड़ी-सी सावधानी और सही तरीका अपनाकर आप अपनी पफर जैकेट को लंबे समय तक नया और साफ रख सकते हैं, वो भी बिना ड्राई क्लीनिंग के अतिरिक्त खर्च के.

यह भी पढ़ें: 1.7 लाख का चाकू... न सोना जड़ा न हीरा, फिर ऐसा क्या खास है भई! जिसे इस्तेमाल करते हैं शेफ रणवीर; जानें खासियत