क्या आपका मोबाइल भी हो गया है गुम? ऐसे मिलेगा वापस, इस ऐप से हो सकता है ब्लॉक और ट्रेस

Sanchar Saathi App: त्योहारों और खास मौकों पर जैसे-जैसे बाजारों और सड़कों पर भीड़ बढ़ती है, वैसे-वैसे मोबाइल चोरी की घटनाएं भी आम हो जाती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा कोई दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो जाए और आपका मोबाइल चोरी हो जाए या गुम हो जाए, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है.

How to use the Sanchar Saathi app to block track and recover a lost or stolen phone
Image Source: Freepik

Sanchar Saathi App: त्योहारों और खास मौकों पर जैसे-जैसे बाजारों और सड़कों पर भीड़ बढ़ती है, वैसे-वैसे मोबाइल चोरी की घटनाएं भी आम हो जाती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा कोई दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो जाए और आपका मोबाइल चोरी हो जाए या गुम हो जाए, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. भारत सरकार ने ऐसे हालात के लिए एक खास डिजिटल समाधान पेश किया है Sanchar Saathi ऐप, जो आपके खोए या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करने, ट्रैक करने और रिकवर करने में मदद करता है.

Sanchar Saathi ऐप क्या है?

Sanchar Saathi ऐप भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा विकसित एक आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है. इसका मकसद मोबाइल चोरी और गुमशुदा फोन की समस्या से निपटना और साथ ही फर्जी या डुप्लीकेट मोबाइल कनेक्शन पर रोक लगाना है. यह ऐप सीधे सरकारी निगरानी में है, इसलिए इसे भरोसेमंद और प्रभावी माना जाता है.

कैसे करता है Sanchar Saathi ऐप काम?

जब आपका फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो आप इस ऐप की मदद से अपने मोबाइल का IMEI नंबर दर्ज कर फोन को तुरंत ब्लॉक कर सकते हैं. ऐसा करने से फोन नेटवर्क से जुड़ नहीं पाएगा और कोई भी इसे गलत तरीके से इस्तेमाल नहीं कर सकेगा. साथ ही, ऐप की मदद से पुलिस और टेलीकॉम कंपनियां फोन की लोकेशन ट्रेस कर पाती हैं, जिससे रिकवरी में मदद मिलती है.

Sanchar Saathi ऐप की प्रमुख विशेषताएं

  • चोरी या गुम हुए मोबाइल को तुरंत ब्लॉक करना
  • फोन की लोकेशन ट्रैक करना
  • फोन रिकवरी प्रक्रिया में सहायता देना
  • फर्जी मोबाइल कनेक्शन की पहचान कर उन्हें बंद करना

कैसे डाउनलोड करें Sanchar Saathi ऐप?

Sanchar Saathi ऐप Google Play Store और Apple App Store पर मुफ्त में उपलब्ध है. इसके अलावा आप इसे आधिकारिक वेबसाइट sancharsaathi.gov.in पर भी एक्सेस कर सकते हैं.

फोन चोरी या गुम होने पर कैसे ब्लॉक करें?

  • सबसे पहले www.sancharsaathi.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • "Block your lost/stolen mobile handset" सेक्शन में जाएं.
  • “Block lost/stolen mobile handset” पर क्लिक करें.
  • यहां मोबाइल नंबर, IMEI नंबर और मॉडल जैसी जानकारी भरें.
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें.
  • एक वैकल्पिक मोबाइल नंबर डालकर OTP सत्यापित करें.
  • अंत में डिक्लेरेशन पढ़कर स्वीकार करें और फॉर्म सबमिट करें. 

ये भी पढ़ें: YouTube का धांसू ऑफर, सिर्फ इतने रुपये में मिलेगा Premium Lite प्लान, चेक करें पूरी डिटेल्स