YouTube का धांसू ऑफर, सिर्फ इतने रुपये में मिलेगा Premium Lite प्लान, चेक करें पूरी डिटेल्स

YouTube Premium Lite: भारत में डिजिटल कंटेंट की खपत जितनी तेज़ी से बढ़ी है, उतनी ही तेज़ी से लोग विज्ञापनों से भी परेशान हुए हैं. इसी जरूरत को समझते हुए YouTube ने भारतीय यूज़र्स के लिए एक नया और किफायती सब्सक्रिप्शन प्लान YouTube Premium Lite लॉन्च किया है.

YouTube launches Premium Lite in India at ₹89 here's how it differs from regular Premium
Image Source: Freepik

YouTube Premium Lite: भारत में डिजिटल कंटेंट की खपत जितनी तेज़ी से बढ़ी है, उतनी ही तेज़ी से लोग विज्ञापनों से भी परेशान हुए हैं. इसी जरूरत को समझते हुए YouTube ने भारतीय यूज़र्स के लिए एक नया और किफायती सब्सक्रिप्शन प्लान YouTube Premium Lite लॉन्च किया है. अब मात्र ₹89 प्रति माह में यूज़र्स को ऐड-फ्री वीडियो देखने का मौका मिलेगा, हालांकि इसमें कुछ सीमाएं भी हैं.

क्या है YouTube Premium Lite प्लान?

YouTube Premium Lite एक बेसिक सब्सक्रिप्शन प्लान है जो खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो केवल विज्ञापनों से छुटकारा चाहते हैं. इस प्लान के तहत यूज़र्स को स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी जैसे सभी डिवाइसेज़ पर वीडियो कंटेंट ऐड-फ्री मिलेगा.

हालांकि, यह प्लान सीमित फीचर्स के साथ आता है. इसमें यूज़र्स को YouTube Music, वीडियो डाउनलोड, और बैकग्राउंड प्ले जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी. साथ ही, म्यूजिक कंटेंट, Shorts, और सर्च/ब्राउजिंग के दौरान विज्ञापन अब भी दिखाए जाएंगे. जहां Premium Lite उन यूज़र्स के लिए उपयुक्त है जो सिर्फ विज्ञापनों से मुक्ति चाहते हैं, वहीं YouTube Premium उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो एक संपूर्ण प्रीमियम अनुभव चाहते हैं, जिसमें म्यूजिक, बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन देखने की सुविधा शामिल हो.

भारत में क्यों लाया गया यह सस्ता प्लान?

YouTube ने स्पष्ट किया है कि यह नया प्लान खासतौर पर भारतीय यूज़र्स की जरूरतों और बजट को ध्यान में रखकर पेश किया गया है. भारत जैसे मूल्य-संवेदनशील बाजार में, सभी लोग ₹149 का पूरा प्रीमियम प्लान नहीं लेना चाहते. लेकिन बहुत से लोग केवल विज्ञापन-मुक्त वीडियो का अनुभव चाहते हैं, जो अब ₹89 में संभव हो गया है.

ये भी पढ़ें: देसी चैटिंग ऐप Arattai का धमाका! 3 दिन में यूजर बेस 100 गुना बढ़ा, जानें इसकी खास बातें