नई दिल्ली: दिसंबर 2025 में देशभर के बैंक अलग-अलग तारीखों पर बंद रहेंगे. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के बैंकिंग हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार इस महीने में कुल 18 दिन बैंकिंग कामकाज नहीं करेंगे. इसमें 4 रविवार, दो शनिवार, क्रिसमस और विभिन्न राज्यों के स्थानीय त्योहार शामिल हैं.
यदि आपको इस महीने कोई बैंकिंग कार्य करना है, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है. खासकर लोन, जमा, चालू खाते या सरकारी लेनदेन से जुड़े कामों में देरी से बचने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करना बेहतर होगा.
दिसंबर में बैंकों की बंद होने की तारीखें और कारण

ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाओं से निपटा सकते हैं काम
बैंकों की छुट्टियों के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से अपने लेनदेन और वित्तीय कार्य जारी रख सकते हैं.
इसलिए, बैंकिंग काम को आखिरी मिनट तक टालने से बचने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का समय पर इस्तेमाल करना चाहिए.
ये भी पढ़ें- कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 10 रुपए घटे, लोन होंगे सस्ते ... आज से बदल जाएंगे ये नियम, जेब पर होगा असर