घर की रसोई हो या बाथरूम का कोना, रात के समय अचानक कोई चीज़ सरकती हुई नजर आए तो समझ लीजिए कि ये आम समस्या है—कॉक्रोच की! कई बार तो ऐसा लगता है कि ये छोटे से जीव घर के हर कोने पर कब्जा जमा चुके हैं. बाजार में मिलने वाले महंगे स्प्रे, दवाइयां और कीटनाशक भी कुछ समय बाद बेअसर साबित होने लगते हैं.
लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. आपकी रसोई और घर में ही कुछ ऐसी चीज़ें मौजूद हैं, जिनसे आप इन नन्हे आतंकियों को हमेशा के लिए विदा कर सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू नुस्खे.
1. तेजपत्ता – केवल स्वाद के लिए नहीं, कॉक्रोच भगाने के लिए भी
तेजपत्ता सिर्फ खाने में खुशबू बढ़ाने का काम नहीं करता, बल्कि इसकी तेज़ गंध कॉक्रोच को दूर भगाने में भी कारगर है. कैसे इस्तेमाल करें. कुछ तेजपत्तों को पानी में उबालें और इस पानी को एक स्प्रे बॉटल में भर लें. अब इसे उन जगहों पर छिड़कें, जहां कॉक्रोच अक्सर दिखते हैं. कुछ ही दिनों में उनका आना बंद हो जाएगा.
2. बेकिंग सोडा और चीनी – मीठा जाल, जानलेवा असर
कॉक्रोच को मीठा बेहद पसंद होता है और इसी आदत का फायदा उठाया जा सकता है. कैसे बनाएं मिश्रण बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और चीनी मिलाकर एक पाउडर तैयार करें. अब इसे उन जगहों पर छिड़कें जहां कॉक्रोच दिखते हैं या जिन रास्तों से वे आते हैं. चीनी उन्हें आकर्षित करेगी और बेकिंग सोडा उन्हें मार डालेगा.
3. नालियों में डालें फिनायल या सिरका
कॉक्रोच ज्यादातर घर में नालियों के रास्ते घुसते हैं. क्या करें हफ्ते में एक बार नालियों में फिनायल या सफेद सिरका डाल दें. इससे गंध के कारण कॉक्रोच नालियों से बाहर नहीं निकल पाएंगे और जहां हैं वहीं दम तोड़ देंगे.
4. नीम का तेल या पत्तियां – कुदरती कीटनाशक
नीम में एंटीबैक्टीरियल और कीट-नाशक गुण पाए जाते हैं, जो कॉक्रोच पर भी असरदार साबित होते हैं.उपयोग का तरीकानीम के पत्तों को पीसकर पानी में मिलाएं और इसका छिड़काव करें. या फिर नीम का तेल रुई में भिगोकर उन कोनों में रखें, जहां कॉक्रोच दिखाई देते हैं.
यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं मुंबई की फेमस ‘गार्लिक चटनी’, खाने में भर देगी ज़बरदस्त स्वाद