J&K News: श्रीनगर के साथ-साथ कश्मीर के दूरदराज और संवेदनशील इलाकों में भी स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सुरक्षाबलों ने कई जगहों पर नाके लगाए हैं और वाहनों की जांच बढ़ा दी गई है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर की मदद से वाहनों की गहन जांच कर रही हैं. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और आने-जाने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें- वीरता-सेवा पदकों का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में CRPF का दबदबा, मिले 86 सम्मान