UGC NET 2026 Answer Key कल होगी जारी, NTA ने बताया समय और ऐसे करें चेक

UGC-NET 2026 Answer key: UGC-NET, CSIR-NET और ICAR AIEEA (PG) के साथ AICE (PhD) 2026 परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने प्रोविजनल आंसर-की जारी करने की तारीख बता दी है.

UGC NET 2026 Answer Key to be released tomorrow NTA announces the time and how to check
Image Source: Freepik

UGC-NET 2026 Answer key: UGC-NET, CSIR-NET और ICAR AIEEA (PG) के साथ AICE (PhD) 2026 परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने प्रोविजनल आंसर-की जारी करने की तारीख बता दी है.

NTA के अनुसार, इन परीक्षाओं की प्रोविजनल आंसर-की 16 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी. आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने दिए गए जवाबों का मिलान कर सकेंगे और देख सकेंगे कि परीक्षा में उनके कितने उत्तर सही हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस पर ही भरोसा करें.

16 अगस्त को आएगी प्रोविजनल Answer Key

NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए बताया है कि UGC-NET, Joint CSIR-UGC NET और ICAR AIEEA (PG) के साथ AICE (PhD) 2026 की प्रोविजनल आंसर-की 16 अगस्त को जारी की जाएगी.

UGC-NET 2026 की परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून को हुई थी. इसके बाद 5 जुलाई को कुछ उम्मीदवारों के लिए री-टेस्ट भी कराया गया था. वहीं, Joint CSIR-UGC NET June 2026 की परीक्षा 17 और 18 जुलाई को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में आयोजित की गई थी.

87 विषयों में हुई थी UGC-NET परीक्षा

UGC-NET परीक्षा इस बार 87 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों की जूनियर रिसर्च फेलोशिप यानी JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और देश के विश्वविद्यालयों में PhD में दाखिले के लिए पात्रता तय की जाती है.

UGC-NET में दो पेपर होते हैं. पहले पेपर में 50 सवाल पूछे जाते हैं. इसमें टीचिंग एप्टीट्यूड, रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस जैसे विषय शामिल होते हैं. दूसरे पेपर में उम्मीदवार के चुने हुए विषय से जुड़े 100 मल्टीपल चॉइस सवाल होते हैं. दोनों पेपरों के आधार पर उम्मीदवार का प्रदर्शन तय किया जाता है.

Answer Key के साथ Response Sheet भी मिलेगी

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने सवालों और दिए गए जवाबों को चेक कर सकेंगे. इसके साथ रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर भी उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है.

अगर किसी उम्मीदवार को आंसर-की में दिए गए किसी जवाब पर आपत्ति है, तो वह NTA की ओर से दिए गए समय के अंदर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेगा. उम्मीदवारों से मिली आपत्तियों की जांच के बाद NTA फाइनल आंसर-की जारी करेगा. इसके बाद इसी फाइनल आंसर-की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा.

कहां मिलेगी UGC-NET और CSIR-NET Answer Key?

आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे. UGC-NET की आंसर-की के लिए उम्मीदवार UGC-NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. 

वहीं CSIR-NET की आंसर-की CSIR-NET की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ सकती है.

ऐसे डाउनलोड करें Answer Key

सबसे पहले उम्मीदवार अपनी संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद होम पेज पर UGC-NET या CSIR-NET Answer Key 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें. अब लॉगिन पेज खुलेगा. यहां अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या मांगी गई दूसरी जानकारी दर्ज करें.

लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी. इसे ध्यान से चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें. अगर किसी सवाल के जवाब को लेकर आपत्ति है, तो निर्धारित समय के अंदर ऑब्जेक्शन दर्ज करना न भूलें. NTA की ओर से जारी फाइनल आंसर-की के बाद परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा.

 ये भी पढ़ें- हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत का पहला मैच, वेल्स से होगी भिड़ंत, जानें कब और कहां देख पाएंगे मुकाबला