Heavy Rainfall Alert : 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! Delhi-UP-Bihar में बढ़ा संकट

Heavy rain alert for 14 states Crisis deepens in Delhi UP and Bihar

Heavy Rainfall Alert : देश के कई हिस्सों में मानसून का असर लगातार बना हुआ है. उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार में 5 से 8 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है, जबकि उत्तराखंड में भी 5 से 10 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट है.