Breast Milk: बेबी के लिए पूरा नहीं हो रहा ब्रेस्ट मिल्क... तो क्या ओट्स खाने से बढ़ेगा? जानें सच्चाई

ब्रेस्टफडिंग करा रही महिलाओं को अपनी डाइट में ओट्स को शामिल करना चाहिए. ओट्स को एक हल्दी फूड के रूप में देखा जाता है और ये ब्रेस्ट मिल्क (Oats For Breats Milk) की मात्रा बढ़ाने में काफी मदद करता है.

Breast Milk: बेबी के लिए पूरा नहीं हो रहा ब्रेस्ट मिल्क... तो क्या ओट्स खाने से बढ़ेगा? जानें सच्चाई

Oats Increase Breast Milk: जब एक बच्चे का जन्म होता है तो शुरुआत के 6 महीने तक उसे सिर्फ मां का दूध ही पिलाने की सलाह दी जाती है. मां के दूध के जरिए बच्चों को सही पोषक तत्व मिलते हैं. क्योंकि मां के दूध में एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बचचे के विकास में मदद करते हैं और उन्हें कई तरह कि बिमारियों से भी बचाते हैं. हालांकि आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से ज्यादातर महिलाओं के स्तनों में दूध की कमी होती है या फिर किसी का दूध नहीं बन पाता है. ऐसे में क्या करना चाहिए हम आपको बताते हैं- 

ओट्स दूध की मात्रा में करेगा इजाफा (Oats For Breats Milk)

ब्रेस्टफडिंग करा रही महिलाओं को अपनी डाइट में ओट्स को शामिल करना चाहिए. ओट्स को एक हल्दी फूड के रूप में देखा जाता है और ये ब्रेस्ट मिल्क (Oats For Breats Milk) की मात्रा बढ़ाने में काफी मदद करता है. बता दें कि ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जो न केवल पेट को भरने में मदद करते हैं बल्कि शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी प्रदान करते हैं.  यूनिवर्सिटी ऑफ विस्‍कोंसिन डिपार्टमेंट ऑफ फैमिली मेडिसिन एंड कम्‍यूनिटी हेल्‍थ के अनुसार ओट्स में आयरन ज्‍यादा होता है जो ब्रेस्‍टफीडिंग करा रही महिलाओं के लिए जरूरी है. 

ओट्स के फायदे (Benefits Of Oats) 

- ओट्स के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है.
-  महिलाओं को ओट्स का सेवन करने से जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं.
- ओट्स के सेवन से महिलाओं की नींद भी पूरी होती है.
- महिलाओं की त्वचा भी ओट्स खाने से अच्छी हो जाती है.
- ओट्स के सेवन से महिलाओं को थकान महसूस नहीं होती.
- आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ओट्स महिलाओं के गुस्से को कम करता है. 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक जानकारियों पर आधारित हैं. Bharat 24 इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.