Har Ghar Tiranga 2026: हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा को लेकर देशभर में उत्साह देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तिरंगे और राष्ट्र के प्रति सम्मान को लेकर अपनी बात रखी. इस दौरान राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और देश के महान क्रांतिकारियों के बलिदान को भी याद किया गया.
सीएम योगी ने कहा कि तिरंगा भारत की सादगी, विकास और विरासत के साथ-साथ देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि देश के राष्ट्रीय प्रतीकों के सर्वोच्च सम्मान को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत में रहकर देश के राष्ट्रीय प्रतीकों, राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और महापुरुषों का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने राष्ट्र के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा बनाए रखने को हर नागरिक की जिम्मेदारी बताया.
ये भी पढ़ें- 'तिरंगा हमारी शान...' लखनऊ से CM योगी ने भरी हुंकार, बोले- राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत का अपमान बर्दाश्त नहीं