बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के कई हफ्तों बाद भी ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. शुरुआत में धीमी कमाई करने वाली इस फिल्म ने बाद के हफ्तों में ऐसा जोर पकड़ा कि अब एक के बाद एक बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करती जा रही है. फिल्म 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और अब इसने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के छठे हफ्ते के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.
42वें दिन भी जारी रहा कमाई का सिलसिला
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के पहले दिन 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया था और पहले हफ्ते में इसकी कमाई 1.08 करोड़ रुपये रही. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40 लाख रुपये कमाए, जबकि तीसरे हफ्ते से इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और कलेक्शन 10.40 करोड़ रुपये पहुंच गया. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 61 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया.
छठे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका
फिल्म की छठे हफ्ते की कमाई भी शानदार रही. सैकनिल्क के अनुसार, 36वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने 10.50 करोड़, 37वें दिन 18.50 करोड़, 38वें दिन 22.50 करोड़, 39वें दिन 8.25 करोड़, 40वें दिन 8.25 करोड़ और 41वें दिन 6 करोड़ रुपये कमाए. 42वें दिन रात 8:30 बजे तक फिल्म का कलेक्शन 4.94 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 242.07 करोड़ रुपये हो गया है.
‘धुरंधर 2’ के छठे हफ्ते का रिकॉर्ड टूटा
‘हनुमान अंश’ के छठे हफ्ते के कलेक्शन ने अब ‘धुरंधर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने छठे हफ्ते में कुल 78.94 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया, जबकि आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ ने अपने छठे हफ्ते में 12.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस तरह दोनों फिल्मों के छठे हफ्ते के कलेक्शन में बड़ा अंतर देखने को मिला है.
300 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म
‘हनुमान अंश’ की कमाई सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं रही. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ यह 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. खास बात यह है कि कम बजट से शुरू हुई फिल्म ने लंबे समय तक सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखी है और लगातार कमाई कर रही है.
देखिए टॉप 10 की लिस्ट
1. धुरंधर 2- 1850.85 करोड़
2. बॉर्डर 2- 485.3 करोड़
3. हनुमान अंश- 300.11 करोड़ (41 दिन)
4. भूत बंगला- 292.64 करोड़
5. मिर्जापुर द मूवी- 289.99 करोड़
6. धमाल 4- 236.43 करोड़
7. आवारापन 2- 217.64 करोड़
8. वेलकम टू द जंगल- 196.1 करोड़
9. कॉकटेल 2- 166.29 करोड़
10. ओ रोमियो- 123.1 करोड़
नीम करोली बाबा की कहानी पर आधारित है फिल्म
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ की कहानी नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित है. फिल्म में सत्या, चंदन आनंद और पूर्णिमा समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब रिलीज के 42वें दिन भी इसका बॉक्स ऑफिस सफर जारी है.
ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का दबदबा कायम, 41वें दिन भी खूब छापे नोट