Gurugram: फाजिलपुरिया और शौकीन के बाद एल्विश... आखिर किसके निशाने पर हैं ये चर्चित चेहरे?

Elvish Yadav House Firing: हरियाणा के गुरुग्राम शहर में आपराधिक घटनाओं की बढ़ती श्रृंखला ने आम जनजीवन और सुरक्षा व्यवस्था दोनों पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं. कभी तेज़ी से उभरता कॉर्पोरेट और रिहायशी हब रहा गुरुग्राम अब अपराधियों के निशाने पर है.

Gurugram After Fazilpuria and Shaukeen now Elvish who are these famous faces targeting
Image Source: Social Media

Elvish Yadav House Firing: हरियाणा के गुरुग्राम शहर में आपराधिक घटनाओं की बढ़ती श्रृंखला ने आम जनजीवन और सुरक्षा व्यवस्था दोनों पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं. कभी तेज़ी से उभरता कॉर्पोरेट और रिहायशी हब रहा गुरुग्राम अब अपराधियों के निशाने पर है. हालिया दिनों में जिस तरह से एक के बाद एक सेलिब्रिटीज़ और नामी चेहरों को निशाना बनाया गया है, उससे पूरे शहर में डर और तनाव का माहौल बन गया है.

सबसे ताज़ा मामला बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव का है, जिनके गांव वजीराबाद स्थित आवास पर अज्ञात हमलावरों ने सुबह के वक्त करीब 24 से 25 राउंड फायरिंग की. घटना सुबह 5:30 से 6:00 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब एल्विश खुद घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनकी मां सुषमा यादव अंदर ही थीं. सौभाग्य से किसी को चोट नहीं आई, लेकिन इस दुस्साहसी हमले ने सभी को चौंका दिया है.

फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर नीरज फरीदपुर और भाऊ रितौलिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए ली है. उन्होंने एल्विश यादव पर सट्टा एप्स (Betting Apps) के प्रचार के जरिए समाज को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है. पोस्ट में लिखा गया है कि एल्विश ने कई घर बर्बाद किए हैं और अब उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

CCTV फुटेज से मिले सुराग, पुलिस जांच में जुटी

फायरिंग के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. हमलावरों की तस्वीरें घर पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो चुकी हैं. पुलिस DVR जब्त कर जांच में लगी हुई है. एल्विश यादव के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. एल्विश के पिता मास्टर राम अवतार ने बताया कि हमलावर तीन थे, जिनमें से एक पहले ही बाइक से उतर गया था और दो ने मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस वारदात से परिवार डरा हुआ है, लेकिन उन्होंने पुलिस पर भरोसा जताया है.

पहले भी हो चुके हैं बड़े हमले

1. राहुल फाजिलपुरिया पर हमला

14 जुलाई 2025 की रात, मशहूर हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की गाड़ी पर सेक्टर 71 में दो राउंड गोलियां चलाई गईं. फाजिलपुरिया इस हमले में बाल-बाल बचे. हमले की जिम्मेदारी सुनील सरधानिया गैंग ने ली. पोस्ट के अनुसार, राहुल से नाराज़गी का कारण आर्थिक लेन-देन और सेलिब्रिटी बनने के बाद दूरी बना लेना बताया गया.

2. रोहित शौकीन की हत्या

इसी गैंगवार की कड़ी में राहुल फाजिलपुरिया के करीबी रोहित शौकीन की एसपीआर रोड पर हत्या कर दी गई. बाइक सवार दो हमलावरों ने रोहित पर 12 गोलियां दागीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हत्या की वजह आर्थिक विवाद था. रोहित एक प्रॉपर्टी डीलर और किराए के मकानों का काम करता था.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को पनडुब्बी, ईरान को मिसाइल...करना क्या चाहता है ड्रैगन, भारत के लिए टेंशन?