बिहार पुलिस में नौकरी का शानदार मौका, इन पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता समेत अन्य डिटेल

Bihar Police Recruitment 2026: अगर आप भी बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका आया है. बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन ने होमगार्ड डिपार्टमेंट में हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

Bihar Police Havaldar Instructor recruitment 2026 check details
Image Source: Social Media

Bihar Police Recruitment 2026: अगर आप भी बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका आया है. बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन ने होमगार्ड डिपार्टमेंट में हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती बिहार राज्य के सभी उम्मीदवारों के लिए खुली है और आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी जाती है.

कुल पदों और सैलरी की जानकारी

इस भर्ती में कुल 122 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण का भी प्रावधान है. अनारक्षित वर्ग के लिए 48 पद हैं, जबकि अन्य वर्गों के लिए नियमानुसार आरक्षण प्रदान किया गया है. हवलदार इंस्ट्रक्टर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-4 के तहत सैलरी दी जाएगी. अनुमानित शुरुआती सैलरी 30,000 से 35,000 रुपये तक हो सकती है, जो समय के साथ बढ़ती जाएगी.

आवेदन करने की योग्यता और आयु सीमा

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है. इसके अलावा, उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है. न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष तक है. वहीं, पिछड़े वर्ग और अनुसूचित जाति/जनजाति के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी गई है. इस प्रकार, अनुसूचित जाति/जनजाति के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष तक तय की गई है.

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का मूल्यांकन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले, एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके बाद, उम्मीदवारों को फिजिकल दक्षता परीक्षा (PST) में भाग लेना होगा. अंत में, फिजिकल दक्षता परीक्षा के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इसलिए, फिजिकल फिटनेस भी इस चयन प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा होगी, और उम्मीदवारों को इसे लेकर पूरी तैयारी करनी होगी.

आवेदन फीस और महत्वपूर्ण तिथियाँ

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया जा सकता है. आवेदन प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और 1 जून 2026 तक जारी रहेगी. परीक्षा की तारीख और अन्य अपडेट समय-समय पर उम्मीदवारों के लिए जारी किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी.


कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन के लिए उम्मीदवार  पहले बीपीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
  • इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • फिर आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे.
  • इसके बाद भी फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा
  • उम्मीदवारों को फॉर्म सबमिट करने से पहले फॉर्म को अच्छे से चेक करने की सलाह दी गई है क्योंकि गलत जानकारी या अधूरा फॉर्म को रिजेक्ट किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज़, यहां 708 पदों पर निकली भर्ती, जानें डिटेल्स