आज की डिजिटल दुनिया में अगर कोई सवाल हमारे मन में आता है, तो पहला ख्याल यही आता है. "गूगल कर लो!" लेकिन क्या कभी आपने गौर किया है कि जब आप कोई चीज़ सर्च करते हैं और नीचे रिज़ल्ट पेज की संख्या दिखती है, तो Google का लोगो थोड़ा अलग सा दिखता है? ऐसा लगता है जैसे इसमें कुछ ज्यादा "O" हैं.
अगर अब तक आपने इस पर ध्यान नहीं दिया, तो अगली बार ज़रूर देखिएगा क्योंकि ये कोई डिज़ाइन गलती नहीं, बल्कि एक सोची-समझी बात है.
क्यों दिखते हैं गूगल के नाम में कई O?
जब आप Google पर कुछ सर्च करते हैं, तो सर्च रिज़ल्ट्स के नीचे जो पेज नेविगेशन आता है, वहां Google की स्पेलिंग में आमतौर पर 10 O दिखाई देते हैं. यानी G के बाद दस O और फिर gle. यह महज़ एक मस्तीभरा फॉन्ट डिजाइन नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक स्मार्ट आइडिया छिपा है.
इन 10 "O" का क्या मतलब है?
हर "O" एक पेज को दर्शाता है. आप जितने ज्यादा पेज ब्राउज़ कर सकते हैं, उतने O उस "Google" शब्द में दिखेंगे. आमतौर पर ये 10 O होते हैं, जो संकेत करते हैं कि आप पहले दस सर्च पेजों तक सीधे पहुंच सकते हैं. नीचे दिखेगा कुछ ऐसा Gooooooooooogle हर O पर क्लिक करके आप उस क्रम के पेज पर जा सकते हैं. O नंबर 1 मतलब पहला पेज, O नंबर 2 मतलब दूसरा पेज… और इसी तरह आगे.
अगले पेज के लिए क्लिक कर सकते हैं Next
अगर आपको इससे आगे के पेज देखने हैं यानी 11वां, 12वां या और भी, तो इसके लिए आप “Next” बटन पर क्लिक करते हैं. और जैसे ही आप अगले पेज पर जाते हैं, “Google” की स्पेलिंग भी बदलती है – उस हिसाब से O की गिनती भी बढ़ सकती है.
गूगल का यह तरीका क्यों खास है?
यह विजुअली दिलचस्प है. यूज़र्स को ये समझाने का आसान तरीका है कि उनके पास कितने पेज ऑप्शन हैं.यह ब्रांड की इंटरएक्टिव सोच और यूजर-फ्रेंडली अप्रोच को दर्शाता है. आपको बता दें कि Google सिर्फ जानकारी का खजाना ही नहीं, बल्कि छोटी-छोटी चीज़ों में भी क्रिएटिविटी की मिसाल है. अगली बार जब आप कुछ सर्च करें, तो एक नजर नीचे स्क्रॉल करके Google के उन O पर जरूर डालें — हो सकता है आपको पहली बार में ही यह छोटी लेकिन मज़ेदार बात समझ आ जाए.
यह भी पढ़ें: Google ने 100 कर्मचारियों को कंपनी से निकाला, डिजाइन से जुड़े पदों में कटौती, AI बना छटनी का कारण