दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने शुरू की पर्व स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल और रूट

Special Trains: त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में सबसे बड़ी टेंशन होती है - "ट्रेन की टिकट मिलेगी या नहीं?" लेकिन इस बार यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने शानदार पहल की है. 

Good news for those going home on Diwali-Chhath Railways started festival special train
Image Source: ANI/ File

Special Trains: त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में सबसे बड़ी टेंशन होती है - "ट्रेन की टिकट मिलेगी या नहीं?" लेकिन इस बार यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने शानदार पहल की है. 

जी हां! रेलवे ने पर्व स्पेशल ट्रेनों की सीरीज़ शुरू कर दी है, और इसी कड़ी में एक खास ट्रेन चलने जा रही है, मुंबई सेंट्रल से बनारस तक, वो भी वाया भदोही और जंघई. रेलवे की यह विशेष AC ट्रेन 17 सितंबर 2025 से मुंबई सेंट्रल से बनारस के बीच चलेगी. ट्रेन नंबर 09083 (डाउन) और 09084 (अप) होगी.

मुंबई सेंट्रल से बनारस (09083 डाउन)

सितंबर में चलेगी: 17 और 24 तारीख को

अक्टूबर में चलेगी: 1, 8, 15, 22, 29 तारीख को

नवंबर में अंतिम बार: 5 तारीख को

टाइमिंग: रात 11:10 PM को मुंबई सेंट्रल से रवाना

बनारस से मुंबई सेंट्रल (09084 अप)

सितंबर में चलेगी: 19 और 26 तारीख को

अक्टूबर में चलेगी: 3, 10, 17, 24, 31 तारीख को

नवंबर में अंतिम बार: 7 तारीख को

टाइमिंग: दोपहर 2:10 PM को बनारस से रवाना

ट्रेन किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी?

इस ट्रेन का रूट काफी लंबा और व्यस्त है. ये ट्रेन इन स्टेशनों पर ठहरेगी, बलसाड, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, इटावा, टुंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोगांव, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, जंघई और भदोही.

कैसी होगी ट्रेन?

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि इस विशेष AC गाड़ी में कुल 17 कोच होंगे, जिनमें होंगे:

प्रथम श्रेणी एसी

द्वितीय श्रेणी एसी

तृतीय श्रेणी एसी

यह ट्रेन पूरी तरह से आरक्षित होगी और यात्रियों को सफर में कंफर्ट और सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है.

यात्रियों ने जताई खुशी

इस पहल को लेकर यात्रियों में जबरदस्त उत्साह है. त्योहारों के सीजन में जब नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लग जाती है, तब इस तरह की स्पेशल ट्रेनों से टिकट मिलना आसान होता है और भीड़ भी कम हो जाती है.

अभी से बुक कर लें टिकट

अगर आप भी दशहरा, करवा चौथ, दीपावली या छठ पर बनारस या आस-पास के इलाकों में घर जाना चाहते हैं, तो देरी न करें. IRCTC की वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक कर लें, क्योंकि त्योहार के टाइम में सीटें झटपट भर जाती हैं.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी सेना के साथ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान खड़ी थी कांग्रेस, असम में पीएम मोदी ने विपक्ष पर वार