'नेशनल क्रश'... कौन है जर्मन से आईं Liz? जिनपर दिल हार बैठे नेटिजंस! साड़ी लुक में तस्वीरें वायरल

भारतीय परंपरा और विदेशी आकर्षण का जब अनोखा मेल होता है, तो सोशल मीडिया पर उसका जादू चल ही पड़ता है. इन दिनों कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिल रहा है, जहां एक जर्मन युवती का देसी अंदाज़ इंटरनेट यूज़र्स के दिलों पर राज कर रहा है.

German Women Wear indian attire photos viral on social media
Image Source: Social Media rakesh.photopedia/instagram

भारतीय परंपरा और विदेशी आकर्षण का जब अनोखा मेल होता है, तो सोशल मीडिया पर उसका जादू चल ही पड़ता है. इन दिनों कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिल रहा है, जहां एक जर्मन युवती का देसी अंदाज़ इंटरनेट यूज़र्स के दिलों पर राज कर रहा है. साड़ी में सजी इस विदेशी लड़की की तस्वीरें इतनी तेजी से वायरल हुईं कि देखते ही देखते वह लाखों लोगों की फेवरेट बन गई.


सोशल मीडिया पर छाई इस जर्मन लड़की का नाम Liz है. बेंगलुरु की आम सड़कों पर उसकी कुछ तस्वीरें मशहूर स्ट्रीट फोटोग्राफर राकेश नायक ने अपने कैमरे में कैद की थीं. तस्वीरें सामने आते ही लोगों की नजरें उन पर टिक गईं और फिर यह सिलसिला वायरल होने तक जा पहुंचा. राकेश नायक बेंगलुरु में अनजान लोगों की सहज और रियल लाइफ तस्वीरें लेने के लिए जाने जाते हैं. इस बार उनका कैमरा जिस चेहरे पर ठहरा, वह कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया.

साड़ी में विदेशी खूबसूरती ने जीता दिल

Liz को साड़ी में देखकर लोग हैरान भी हैं और खुश भी. उन्होंने क्रीम रंग की साड़ी पहनी है, जिस पर लाल और नीले रंग का चौड़ा बॉर्डर नजर आता है. इस साड़ी को उन्होंने पीच कलर की स्पैगेटी ब्लाउज के साथ स्टाइल किया, जो उनके पूरे लुक को मॉडर्न और ट्रेडिशनल का खूबसूरत मिश्रण बना रहा है. उनका अंदाज़ न तो जरूरत से ज्यादा सजा हुआ है और न ही बनावटी. कानों में झूमके, माथे पर छोटी सी बिंदी और चेहरे पर सादगी—सब कुछ मिलकर उन्हें बिल्कुल एक भारतीय नारी जैसा रूप दे रहा है.

नेटिज़न्स का भरपूर प्यार

Liz की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स और लाइक्स की बाढ़ आ गई. लोग उनकी सादगी, मुस्कान और भारतीय लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे. कई यूज़र्स ने तो उन्हें मज़ाकिया अंदाज़ में “इंडिया की क्रश” तक कहना शुरू कर दिया है. किसी ने लिखा कि विदेशी होकर भी उन्होंने भारतीय संस्कृति को बेहद खूबसूरती से अपनाया है, तो किसी ने कहा कि साड़ी में उनका लुक दिल छू लेने वाला है.

कौन हैं Liz?

Liz सिर्फ एक वायरल चेहरा ही नहीं, बल्कि एक जर्मन व्लॉगर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं. वह लाइफस्टाइल, फैशन और ट्रैवल से जुड़ा कंटेंट बनाती हैं. उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, वह एक सिंगर भी हैं और उन्होंने साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री हासिल की है. भारतीय पहनावे में सामने आईं Liz की ये तस्वीरें यह दिखाती हैं कि संस्कृति की कोई सीमा नहीं होती. जब कोई दिल से किसी परंपरा को अपनाता है, तो वह हर किसी को अपना सा लगने लगता है—और शायद यही वजह है कि यह जर्मन लड़की आज सोशल मीडिया पर हर किसी की पसंद बन चुकी है.

यह भी पढ़ें: 'कृप्या कम बोले धन्यवाद', यात्रियों के बोलने से परेशान हुआ ऑटो ड्राइवर; सीट के पीछे लिखी ऐसी बात