Viral: सोशल मीडिया की दुनिया हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिखा देती है, जो या तो आपको हंसा देता है या फिर सोचने पर मजबूर कर देता है. यहां आम लोगों की छोटी-छोटी बातें भी कब वायरल हो जाएं, इसका कोई अंदाजा नहीं होता. कभी किसी की जुगाड़ चर्चा में आ जाती है तो कभी किसी का अनोखा अंदाज इंटरनेट पर तहलका मचा देता है. इन दिनों ऐसा ही एक साधारण-सा लेकिन बेहद दिलचस्प फोटो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे एक यात्री ने ऑटो में सफर करते वक्त क्लिक किया था.
वायरल हो रही तस्वीर में एक ऑटो की पिछली सीट नजर आ रही है, जिस पर एक लाइन लिखी हुई है. माना जा रहा है कि ऑटो चलाने वाला ड्राइवर रोज-रोज यात्रियों की बातचीत और सवालों से थोड़ा परेशान हो गया होगा. बार-बार कुछ कहने के बजाय उसने एक शांत और सीधा तरीका अपनाया. उसने अपनी सीट के पीछे साफ शब्दों में लिख दिया. “कृपया कम बोलें, धन्यवाद.” ड्राइवर का यह तरीका न तो बदतमीजी भरा है और न ही सख्त, लेकिन मैसेज इतना साफ है कि पढ़ते ही मुस्कान आ जाती है. यही वजह है कि किसी यात्री को यह लाइन इतनी खास लगी कि उसने तुरंत फोटो क्लिक कर सोशल मीडिया पर डाल दी.
सोशल मीडिया पर क्यों छा गई यह तस्वीर
इस फोटो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @Kirtishbhat नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के साथ मजेदार कैप्शन लिखा गया. “न बोलो तो और भी बेहतर.” बस फिर क्या था, पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई. खबर लिखे जाने तक इसे बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं और कमेंट्स की भी भरमार है.
ना बोलो तो और भी बेहतर. pic.twitter.com/8PbDLruo67
— Kirtish Bhatt (@Kirtishbhat) January 22, 2026
यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
तस्वीर पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प हैं.एक यूजर ने लिखा, “ये तो कमाल का आइडिया है.”दूसरे ने कहा, “इंट्रोवर्ट लोगों के लिए परफेक्ट मैसेज.”
वहीं एक और यूजर ने मजाक में लिखा, “ड्राइवर भाई पक्का इंट्रोवर्ट होंगे.”
छोटी सी लाइन, बड़ा असर
इस वायरल फोटो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सोशल मीडिया पर छा जाने के लिए बड़ी-बड़ी चीजों की जरूरत नहीं होती. कभी-कभी एक साधारण सी लाइन भी लोगों के दिल को छू जाती है और हंसी के साथ सोचने पर मजबूर कर देती है. यही वजह है कि यह ऑटो ड्राइवर और उसकी लिखी एक लाइन आज इंटरनेट की दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: मेट्रो में सफर करने से पहले दें ध्यान! आज से बंद रहेंगे ये स्टेशन; जानें कब तक?