नई दिल्ली: भारत के लिए अमेरिका से एक राहत भरी खबर आई है. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, कुख्यात आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को अमेरिका में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने हिरासत में ले लिया है.
कौन है हैप्पी पासिया?
हैप्पी पासिया पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के बेहद करीबी आतंकियों में शामिल रहा है. वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और आतंकी रिन्दा के साथ मिलकर पंजाब में कई हमले करवा चुका है. एनआईए (NIA) ने इसी साल जनवरी में उस पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा था. पिछले कुछ महीनों में पंजाब में हुए कई ग्रेनेड हमलों और धमाकों में हैप्पी पासिया का नाम सामने आया है. जानिए प्रमुख घटनाएं:
क्यों है यह गिरफ्तारी अहम?
हैप्पी पासिया पर भारत में कम से कम 14 आतंकी घटनाओं में शामिल होने का आरोप है. वह भारत में ISI के इशारों पर आतंक फैलाने में मुख्य भूमिका निभा रहा था. अमेरिका में उसकी गिरफ्तारी भारत के लिए आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है.