कल 10 बजे दिल्ली पहुंचेगा गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, अमेरिका ने 200 भारतीयों को किया डिपोर्ट

America Deport Anmol Bishnoi: अमेरिका ने हाल ही में 200 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है. इनमें गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, पंजाब के दो वांटेड आरोपी और 197 अवैध प्रवासी शामिल हैं. यह कार्रवाई ट्रंप सरकार की सख्त इमिग्रेशन नीतियों के तहत की गई है. विमान कल सुबह 10 बजे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरेगा.

Gangster Anmol Bishnoi will reach Delhi tomorrow at 10 am America deports 200 Indians
Image Source: Social Media

America Deport Anmol Bishnoi: अमेरिका ने हाल ही में 200 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है. इनमें गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, पंजाब के दो वांटेड आरोपी और 197 अवैध प्रवासी शामिल हैं. यह कार्रवाई ट्रंप सरकार की सख्त इमिग्रेशन नीतियों के तहत की गई है. विमान कल सुबह 10 बजे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरेगा.

जानकारी के अनुसार, ज्यादातर डिपोर्ट किए गए लोग पंजाब के हैं. ये सभी अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने या वीजा अवधि पूरी होने के बाद भी वहां रह गए थे. आरोप है कि ये लोग “डंकी रूट” यानी कनाडा के रास्ते अमेरिका में पहुंचे थे.

अब तक सैकड़ों भारतीय डिपोर्ट हो चुके हैं

जनवरी 2025 से मई तक ट्रंप सरकार के अभियान में सैकड़ों भारतीय अवैध प्रवासियों को अमेरिका से वापस भेजा जा चुका है. भारत सरकार ने इस अभियान में सहयोग किया, लेकिन सख्त वेरिफिकेशन की शर्त रखी. प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी में साफ कहा था कि भारत अवैध रूप से रह रहे नागरिकों को वापस लेने को तैयार है.

गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई का भारत आगमन

इस बार सबसे बड़ा नाम है गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, जो लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है. अनमोल पर बाबा सिद्दीकी और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड सहित कई संगीन मामलों में आरोप हैं. इसके अलावा, सलमान खान के घर हमले की साजिश का भी आरोप उन पर है.

अनमोल का भारत लौटना इंटरनेशनल गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ा कदम माना जा रहा है. यह कार्रवाई केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की संयुक्त मेहनत का नतीजा है.

क्या है इसका महत्व?

अनमोल बिश्नोई का भारत लौटना न सिर्फ कानून व्यवस्था के लिए संदेश है, बल्कि यह यह भी दर्शाता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपराधियों के खिलाफ सहयोग बढ़ रहा है. इसके अलावा, अमेरिका द्वारा अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्ती दिखाने से दोनों देशों के बीच कानून और वीज़ा नियमों के अनुपालन पर असर पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- त्योहारी रौनक ने बढ़ाई GDP की रफ्तार, दूसरी तिमाही में 7.5% ग्रोथ की उम्मीद; SBI रिपोर्ट में दावा