हर देश की अपनी एक कानूनी व्यवस्था होती है, जो वहां के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक ढांचे को ध्यान में रखते हुए बनाई जाती है. लेकिन कुछ देशों में ऐसे कानून भी लागू हैं, जो आज के आधुनिक दौर में न केवल चौंकाते हैं बल्कि कई बार हंसी का कारण भी बन जाते हैं. पाकिस्तान ऐसे ही देशों में से एक है, जहां कुछ ऐसे अजीबोगरीब नियम-कानून लागू हैं, जिन्हें जानकर किसी को भी हैरानी हो सकती है.
यहां हम आपको बता रहे हैं पाकिस्तान के उन कानूनों के बारे में जो न केवल हैरान करते हैं, बल्कि इस बात की मिसाल भी हैं कि कानून केवल किताबों की बातें नहीं, बल्कि आम जीवन पर सीधा असर डालते हैं.
1. लड़का-लड़की साथ रह नहीं सकते
पाकिस्तान में शादी से पहले किसी लड़के और लड़की का एक साथ रहना कानूनन अपराध माना जाता है. यदि कोई जोड़ा बिना विवाह साथ रहते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे जेल हो सकती है. यहां तक कि किसी लड़की के साथ सिर्फ दोस्ती तक करना भी कानूनी नजरिए से संदिग्ध माना जाता है.
2. किसी का मोबाइल छूना अपराध
बिना इजाजत किसी का मोबाइल फोन छूना पाकिस्तान में कानून तोड़ने के बराबर है. अगर कोई गलती से भी किसी और का फोन छूता है, तो उसे छह महीने की जेल हो सकती है.
3. कुछ शब्दों का अंग्रेजी अनुवाद मना
पाकिस्तान में धार्मिक शब्दों जैसे ‘अल्लाह’, ‘मस्जिद’, ‘रसूल’ या ‘नबी’ का अंग्रेजी अनुवाद करना गैरकानूनी माना गया है. इस कानून का उल्लंघन करने पर गंभीर सजा का प्रावधान है.
4. पढ़ाई पर टैक्स
पढ़ाई को जहां दुनिया भर में अधिकार और जरूरत माना जाता है, वहीं पाकिस्तान में शिक्षा एक ‘विलासिता’ समझी जाती है. यहां अगर कोई छात्र पढ़ाई पर सालाना 2 लाख रुपये से ज्यादा खर्च करता है, तो उसे 5% टैक्स देना पड़ता है.
5. इस्राइल यात्रा पर प्रतिबंध
पाकिस्तानी नागरिकों के लिए इस्राइल जाना कानूनी रूप से मना है. पाकिस्तान सरकार अपने नागरिकों को इस्राइल के लिए वीजा जारी नहीं करती, क्योंकि पाकिस्तान ने इस्राइल को अब तक देश के तौर पर मान्यता नहीं दी है.
ये भी पढ़ें: 1,743,00,00,00,00,000 रुपये के बंकर क्यों बन रहे, छिड़ने वाला है भीषण युद्ध? मचेगा मौत का 'तांडव'!