वोटर रजिस्ट्रेशन से ई-वोटर कार्ड तक... ECINET प्लेटफॉर्म हुआ लॉन्च, जानें मतदाताओं को क्या मिलेंगी सुविधा

ECINET: देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी. इन चुनावों के लिए अलग-अलग चरणों में मतदान कराया जाएगा, जबकि सभी राज्यों के नतीजे एक साथ 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

From voter registration to e-voter card ECINET platform launched facilities voters will get
Image Source: Social Media

ECINET: देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी. इन चुनावों के लिए अलग-अलग चरणों में मतदान कराया जाएगा, जबकि सभी राज्यों के नतीजे एक साथ 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

चुनाव आयोग के अनुसार असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे. पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को कराई जाएगी.

8 सीटों पर उपचुनाव भी होंगे

मुख्य चुनाव के साथ ही चुनाव आयोग ने 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने का भी फैसला किया है. गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में 9 अप्रैल को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी. गुजरात और महाराष्ट्र में 23 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा.

मतदाताओं के लिए नया प्लेटफॉर्म

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त झानेश कुमार ने मतदाताओं की सुविधा के लिए ECINET यूनिफाइड प्लेटफॉर्म के बारे में भी जानकारी दी. इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए मतदाताओं को चुनाव और वोटर से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी.

ECINET पर मिलेंगी ये सुविधाएं

इस प्लेटफॉर्म पर मतदाता कई जरूरी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे-

  • वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना
  • वोटर कार्ड से जुड़ी शिकायत दर्ज करना
  • ई-वोटर कार्ड (e-EPIC) डाउनलोड करना
  • बीएलओ से संपर्क करना
  • वोटर लिस्ट में अपना नाम खोजना
  • दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सेवाएं
  • वोटर आवेदन का स्टेटस चेक करना

इसके अलावा इस प्लेटफॉर्म पर चुनाव से जुड़ी अन्य जानकारियां भी मिलेंगी. मतदाता अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों के नाम देख सकते हैं, चुनाव से जुड़ी गड़बड़ियों की शिकायत कर सकते हैं और मतदान प्रतिशत यानी वोटर टर्नआउट की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही पिछले चुनावों से जुड़ी जानकारी भी यहां उपलब्ध होगी.

ECINET का इस्तेमाल कैसे करें

ECINET प्लेटफॉर्म को वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है. कंप्यूटर या लैपटॉप पर इसकी आधिकारिक वेबसाइट खोलकर मतदाता सेवाओं का लाभ ले सकते हैं. वहीं स्मार्टफोन यूजर गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से ECINET ऐप डाउनलोड करके भी इन सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: इस सीजन नए अवतार में खेलने उतरेगा चेन्नई सुपर किंग्स, बदल जाएगा पूरा रूप!