दिल्ली से लेकर चेन्नई तक... सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें कितना गिरा भाव

Commodity Market News: सोमवार को सर्राफा बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. पिछले सत्र में कीमतों में जो तेजी आई थी, वह अब मुनाफावसूली में बदल गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी और सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है.

From Delhi to Chennai Gold and silver prices fall find out how much the price has fallen
Image Source: Ai

Commodity Market News: सोमवार को सर्राफा बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. पिछले सत्र में कीमतों में जो तेजी आई थी, वह अब मुनाफावसूली में बदल गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी और सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. खासकर चांदी की कीमत में अचानक 8,000 रुपये से ज्यादा की कमी आई, वहीं सोना भी करीब ₹1000 सस्ता हो गया.

सोमवार को वायदा बाजार में मंदी का दौर नजर आया. MCX पर अप्रैल 2026 का सोना वायदा 1,000 रुपये (0.64%) की गिरावट के साथ 1,54,905 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. सबसे बड़ा झटका चांदी ने दिया है, जिसकी कीमतों में 3.3% की भारी गिरावट आई. चांदी 8,265 रुपये टूटकर 2,36,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार का असर

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी कीमतों में गिरावट दिखी. स्पॉट गोल्ड 0.4% गिरकर 5,020.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में इसमें 2.5% की तेजी देखी गई थी. चांदी भी 0.6% गिरकर 76.92 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हो रही है. इस गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिख रहा है.

बाजार में हड़कंप क्यों मचा?

पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज कुमार जैन के अनुसार, ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट अस्थिरता के दौर से गुजर रहे हैं. इसके पीछे AI-led shocks और ग्लोबल इक्विटी में हो रही बिकवाली को मुख्य कारण बताया जा रहा है. इसका सीधा असर कीमती धातुओं पर पड़ा है, जिससे कीमतों में यह तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

इसके अलावा, डॉलर इंडेक्स में हो रहे बदलाव और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव भी बाजार को प्रभावित कर रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि इस अस्थिरता का असर आने वाले समय में भी जारी रह सकता है.

अभी खरीदें या इंतजार करें?

निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि गिरते बाजार में क्या करना चाहिए. मनोज कुमार जैन की सलाह है कि सोने में गिरावट पर खरीदारी की जा सकती है. उनके मुताबिक, 1,54,000 से 1,53,300 रुपये के रेंज में सोना खरीदना अच्छा रहेगा. उन्होंने 1,56,600 से 1,57,500 रुपये का टार्गेट रखा है, लेकिन 1,52,000 रुपये के नीचे स्टॉप लॉस लगाना न भूलें.

वहीं, चांदी के बारे में उनका कहना है कि इसमें वोलैटिलिटी (अस्थिरता) ज्यादा है, इसलिए फिलहाल चांदी में ट्रेड करने से बचना चाहिए. चांदी के लिए सपोर्ट 2,38,800 से 2,32,000 रुपये और रेजिस्टेंस 2,49,100 से 2,55,000 रुपये के बीच हो सकता है.

आज आपके शहर में सोने का भाव

हाजिर बाजार में भी सोने की कीमतें अलग-अलग शहरों में भिन्न हैं. अगर आप आज सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो प्रमुख शहरों के रेट्स पर एक नजर डाल लें:

  • दिल्ली: 22 कैरेट सोना 1,15,792 रुपये (प्रति 8 ग्राम) और 24 कैरेट शुद्ध सोना 1,26,312 रुपये है.
  • मुंबई: 22 कैरेट सोना 1,15,672 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,26,192 रुपये प्रति 8 ग्राम पर उपलब्ध है.
  • चेन्नई: 22 कैरेट सोना 1,16,472 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,27,064 रुपये है.
  • हैदराबाद: यहां भी कीमतें मुंबई के समान हैं.

इस तरह, सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट से निवेशक सतर्क हो गए हैं. फिलहाल बाजार में अस्थिरता बनी हुई है, इसलिए ट्रेड करते समय सतर्क रहना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan: भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद लगी भीषण आग, 7 लोगों की दर्दनाक मौत