Friday OTT Release: अगर आप सोच रहे हैं कि इस वीकेंड घर बैठे कैसे एंटरटेनिंग बना सकते हैं, तो 8 मई, 2026 आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, थ्रिलर, रोमांस और सस्पेंस जैसी कई फिल्मों और सीरीज की रिलीज़ लाइनअप है. हर मूड और हर पसंद के लिए कुछ न कुछ है. आइए जानते हैं इस शुक्रवार को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर क्या क्या देखने को मिलेगा.
डकैत
‘डकैत’ इस शुक्रवार की सबसे बड़ी ओटीटी रिलीज़ में से एक है. आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की मुख्य भूमिका वाली यह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर एक गुस्सैल कैदी की कहानी है, जो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से बदला लेना चाहता है. सस्पेंस, इमोशनल ड्रामा और एक्शन सीन से भरपूर यह बाइलिंग्वल फिल्म 8 मई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
लुक्खे
हिमांक गौर निर्देशित ‘लुक्खे’ एक क्राइम ड्रामा है, जो चंडीगढ़ के रैप सीन और यंग कल्चर के इर्द-गिर्द घूमती है. किंग, राशि खन्ना, पलक तिवारी और योगराज सिंह की शानदार एक्टिंग के साथ यह कहानी महत्वाकांक्षी कलाकारों के बीच कॉम्पिटिशन और गैंग संघर्ष को दिखाती है. इसे प्राइम वीडियो पर शुक्रवार से देखा जा सकता है.
माई रॉयल नेमेसिस
कोरियाई ड्रामा फैंस के लिए ‘माई रॉयल नेमेसिस’ एक बेहतरीन ऑप्शन है. लिम जी-येओन और हेओ नाम-जून की मुख्य भूमिका वाली यह सीरीज रोमांस, राजमहल की राजनीति और भावनात्मक संघर्ष का मिश्रण है. शानदार विजुअल्स और दिलचस्प कहानी के लिए यह नेटफ्लिक्स पर 8 मई से उपलब्ध होगी.
लव मॉकटेल 3
‘लव मॉकटेल 3’ सिनेमाघरों में सफल रिलीज़ के बाद अब ओटीटी पर आ रही है. यह फिल्म प्यार, दिल टूटने और सेल्फ डेवलेपमेंट की कहानी बताती है. जी5 पर 8 मई से इसे स्ट्रीम किया जा सकता है.
एम.आई.ए.
‘एम.आई.ए.’ 9 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें शैनन गिसेला और कैरी एल्व्स जैसे कलाकार हैं. ज़बरदस्त एक्शन और इमोशनल स्ट्रगल से भरपूर यह शो जियो हॉटस्टार पर 8 मई से स्ट्रीम होगा.
वाझा 2
‘वाझा 2: बायोपिक ऑफ अ बिलियन ब्रदर्स’ मलयालम कॉमेडी का सीक्वल है. चार दोस्तों की सेल्फ डिस्कवरी की कहानी के साथ यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर शुक्रवार से उपलब्ध होगी.
भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम
‘भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. साइजू कुरुप और सूरज वेंजारामूडु की मुख्य भूमिका वाली यह डार्क कॉमेडी एक कत्ल और मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है.
ये भी पढ़ें: Bander Teaser Out: 'बंदर' का धांसू टीजर रिलीज, बॉबी देओल के दमदार अवतार ने उड़ाया गर्दा