Bander Teaser Out: 'बंदर' का धांसू टीजर रिलीज, बॉबी देओल के दमदार अवतार ने उड़ाया गर्दा

Bander Teaser Out: अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में हैं और उनके फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस कड़ी में आज, 7 मई को मेकर्स ने फिल्म का टीज़र जारी कर दिया है.

Anurag Kashyap Bobby Deol upcoming film Bander Teaser Out
Image Source: Social Media

Bander Teaser Out: अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में हैं और उनके फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस कड़ी में आज, 7 मई को मेकर्स ने फिल्म का टीज़र जारी कर दिया है. टीज़र को देखने के बाद फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है.

बॉबी देओल का 70s डिस्को डांसर अवतार

‘बंदर’ के टीज़र में बॉबी देओल का बिल्कुल नया और अनोखा अंदाज देखने को मिला है. फिल्म में वे 70 के दशक के डिस्को डांसर के रूप में नजर आते हैं. शाइनी जैकेट पहनकर वे स्टेज पर पॉपुलर सॉन्ग ‘कम ऑन बेबी दिल किसको देगी’ का रीमैजिन वर्जन परफॉर्म करते दिख रहे हैं. टीज़र में फिल्म की कहानी के कई ट्विस्ट और टर्न का हिंट भी दिया गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म इंटेंस और कॉम्प्लिकेटेड ड्रामा से भरी हुई होगी. बॉबी का किरदार फेक डेटिंग गेम के जाल में फंसकर मुश्किलों में पड़ जाता है, जो कहानी की दिलचस्पी को बढ़ाता है.

अनुराग कश्यप का एक्सपेरिमेंटल टच

अनुराग कश्यप अपनी दमदार और एक्सपेरिमेंटल फिल्म मेकिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. ‘बंदर’ में वे फिर से इमोशनल रूप से जटिल और अस्थिर रिश्तों को पर्दे पर उतारने की कोशिश कर रहे हैं. टीज़र में मेजर प्लॉट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कियॉस, ड्रामा और किरदारों के आपसी तनाव की झलक दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए काफी है.

फिल्म के अन्य किरदारों की झलक

टीज़र में फिल्म के अन्य किरदारों की भी झलक दिखाई गई है. बॉबी देओल के अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोंसले जैसे जाने-माने कलाकार हैं. फिल्म का स्क्रीनप्ले सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, जो पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं. इनके कोलैबोरेशन से फिल्म की कहानी और किरदारों के आपसी कनेक्शन को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.

रिलीज डेट और प्रोडक्शन

‘बंदर’ अब 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म का निर्माण निखिल द्विवेदी की सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स ने किया है और प्रोडक्शन ज़ी स्टूडियोज़ के तहत हुआ है. यह अनुराग कश्यप और बॉबी देओल का पहला कोलैबोरेशन है, जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें: थलपति विजय की ‘जन नायकन’ रच सकती है इतिहास! फिल्म को मिलेगा राजनीतिक जीत का फायदा