भीषण विमान हादसे से दहला फ्रांस और सऊदी अरब, 25 से अधिक लोगों की गई जान, जानें पूरा मामला

Plane Crashes In France Saudi Arabia: रविवार को फ्रांस और सऊदी अरब में दो अलग-अलग विमान हादसे हुए, जिनमें कुल मिलाकर करीब 25 लोगों की मौत हो गई. दोनों जगहों पर रेस्क्यू और जांच का काम जारी है.

France and Saudi Arabia shaken by horrific plane crash over 25 people lose their lives
Image Source: Social Media

Plane Crashes In France Saudi Arabia: रविवार को फ्रांस और सऊदी अरब में दो अलग-अलग विमान हादसे हुए, जिनमें कुल मिलाकर करीब 25 लोगों की मौत हो गई. दोनों जगहों पर रेस्क्यू और जांच का काम जारी है.

फ्रांस में स्काईडाइविंग विमान क्रैश, 11 की मौत

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस के टॉम्ब्लेन इलाके में रविवार सुबह करीब 11 बजे एक छोटा विमान क्रैश हो गया. यह विमान स्काईडाइवर्स को लेकर जा रहा था. हादसे में विमान में सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई.

मरने वालों में पायलट के साथ 10 यात्री शामिल थे. इनमें 5 छात्र स्काईडाइवर और 5 प्रशिक्षक थे. हादसे के बाद इलाके को सील कर दिया गया और फायर ब्रिगेड, पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची. अभी तक हादसे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है. जांच जारी है.

सऊदी अरब में हेलीकॉप्टर हादसा, 14 लोगों की मौत

दूसरा बड़ा हादसा सऊदी अरब के रास तनुरा शहर में हुआ, जहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई. सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक, सभी मृतक सऊदी नागरिक थे. हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और जांच जारी है. सऊदी एनर्जी मंत्रालय ने घटना पर दुख जताया है और कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.

दोनों हादसों की जांच जारी

फ्रांस और सऊदी अरब दोनों जगह हादसों के बाद राहत और बचाव कार्य चलाया गया. अधिकारियों ने कहा है कि अभी यह साफ नहीं है कि हादसे तकनीकी खराबी की वजह से हुए या किसी और कारण से.

ये भी पढ़ें- अपने गिरेबान में झांको... कराची ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान ने उगला जहर, तो भारत ने लगाई लताड़