भीषण युद्ध के बीच तीन दिनों के अमेरिका दौरे पर जाएंगे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, जानें ये यात्रा क्यों है अहम

Vikram Misri US Visit: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी आज अमेरिका के दौरे पर रवाना हो रहे हैं, जब दुनिया भर में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित संघर्ष की चर्चा हो रही है.

Foreign Secretary Vikram Misri will go on a three-day visit to America amid the fierce war visit is important
Image Source: Social Media

Vikram Misri US Visit: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी आज अमेरिका के दौरे पर रवाना हो रहे हैं, जब दुनिया भर में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित संघर्ष की चर्चा हो रही है. भारत का यह दौरा कई मायनों में खास है. विक्रम मिसरी वॉशिंगटन डीसी में Foreign office consultations (विदेश कार्यालय परामर्श) की बैठक में शामिल हो सकते हैं.

विक्रम मिसरी 8 से 10 अप्रैल 2026 तक वॉशिंगटन डीसी का दौरा करेंगे. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और अमेरिका के रिश्तों में हुए बदलावों की समीक्षा करना और दोनों देशों के बीच जारी सहयोग को और मजबूत करना है. इस दौरे के दौरान, विदेश सचिव अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से व्यापार, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अलावा, क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं पर चर्चा करेंगे.

एस जयशंकर के अमेरिका दौरे में क्या हुआ?

इससे पहले, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर 2 से 4 फरवरी तक अमेरिका के दौरे पर थे. इस दौरे के दौरान, उन्होंने अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी. उस समय यह बताया गया था कि भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता अंतिम चरण में है और जल्द ही पूरा होगा. विदेश मंत्री ने उम्मीद जताई थी कि आने वाले दिनों में रक्षा, ऊर्जा और रणनीतिक मुद्दों पर और बातचीत होगी.

विक्रम मिसरी का पिछले दौरे में क्या हुआ?

विक्रम मिसरी इससे पहले 27 से 29 मई तक वॉशिंगटन डीसी गए थे. उस समय उन्होंने अमेरिका सरकार के उच्च अधिकारियों से मुलाकात की थी. इस दौरे का प्रमुख उद्देश्य भारत और अमेरिका के रिश्तों को 21वीं सदी में और भी मजबूत करना था. उन्होंने सेना, व्यापार और तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए COMPACT (दोनों देशों के बीच सहयोग) पर चर्चा की थी. इसके अलावा, विदेश सचिव ने अमेरिकी उप वित्त सचिव माइकल फॉकलेंडर से भी मुलाकात की थी.

ये भी पढ़ें- Share Market Crash: लगातार तेजी के बाद गिरा शेयर बाजार, निवेशकों के डूबे 4 लाख करोड़ रुपये