अगर आप त्योहारों के इस मौसम में नए स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स या होम अप्लायंसेज खरीदने का मन बना रहे हैं, तो Flipkart आपके लिए शानदार मौका लेकर आ रहा है. कंपनी ने अपनी आने वाली Festive Sale 2025 की तारीख का खुलासा कर दिया है. यह सेल 11 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और ग्राहकों को कई बेहतरीन डील्स, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बेनिफिट्स के साथ जबरदस्त छूट मिलेगी.
इस मेगा सेल का अर्ली एक्सेस सिर्फ Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स को मिलेगा.Flipkart Black मेंबर्स को सेल की शुरुआत से 24 घंटे पहले शॉपिंग करने का एक्सेस मिलेगा. अगर आप भी इस एक्सक्लूसिव मेंबरशिप का लाभ उठाना चाहते हैं, तो ₹1249 में एक साल के लिए Flipkart Black मेंबरशिप ले सकते हैं.
बैंक ऑफर: SBI कार्ड से मिलेगी 10% इंस्टेंट छूट
Flipkart ने इस बार सेल के लिए SBI बैंक के साथ साझेदारी की है. यानी अगर आप SBI डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको मिलेगा 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट. साथ ही, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर जैसे विकल्पों से आप और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं.
किस-किस पर मिलेगा बड़ा डिस्काउंट?
Flipkart ने अपकमिंग सेल के लिए एक स्पेशल पेज लाइव कर दिया है, जहां से कुछ टॉप डील्स की जानकारी मिली है. सेल के दौरान निम्न प्रोडक्ट्स पर भारी छूट देखने को मिलेगी:
स्मार्टफोन:
iPhone 16, Samsung S24, Poco F7 5G, Pixel 9a, Moto G05, Vivo T4 5G, लैपटॉप और टैबलेट: HP Laptops, Apple MacBook M2
इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स:
होम अप्लायंसेज:
क्या-क्या फायदे मिलेंगे इस सेल में?
हजारों प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट, बिना ब्याज वाली EMI सुविधा, एक्सचेंज ऑफर्स से अतिरिक्त बचत, एसबीआई कार्ड से अतिरिक्त डिस्काउंट, फ्लिपकार्ट मेंबर्स को अर्ली एक्सेस
यह भी पढ़ें: बजट में Samsung लॉन्च करेगा शानदार स्मार्टफोन, 50 मेगापिक्सल कैमरा और AI फीचर्स से होगा लैस