कपिल शर्मा के 'कैप्स कैफे' पर फायरिंग से हड़कंप, सदमे में कॉमेडियन, वापसी का किया वादा

Firing at the kaps cafe: भारतीय कॉमेडी जगत के सबसे लोकप्रिय नामों में से एक, कपिल शर्मा को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. हाल ही में कपिल ने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मिलकर कनाडा में "Caps Cafe" नाम से एक नया कैफे शुरू किया था.

Firing at the kaps cafe in cannada kapil reacts
Image Source: Social Media

Firing at the kaps cafe: भारतीय कॉमेडी जगत के सबसे लोकप्रिय नामों में से एक, कपिल शर्मा को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. हाल ही में कपिल ने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मिलकर कनाडा में "Caps Cafe" नाम से एक नया कैफे शुरू किया था. उद्घाटन को कुछ ही दिन हुए थे, और लोग इस खूबसूरत जगह की तारीफें कर ही रहे थे कि कैफे पर फायरिंग की घटना ने सबको सकते में डाल दिया. इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली है. हालांकि राहत की बात यह है कि गोलीबारी में किसी को कोई चोट नहीं आई है.

कैफे की तरफ से आया भावुक बयान

हमले के बाद "Caps Cafe" की ओर से एक आधिकारिक प्रतिक्रिया इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की गई, जिसमें लिखा गया “हमने ये कैफे अपनी कम्यूनिटी को साथ लाने और खुशियों से भरपूर माहौल देने के लिए खोला था, जहां कॉफी के साथ गपशप की जा सके. लेकिन इस सपने पर हिंसा का हमला दिल तोड़ देने वाला है. हम सदमे में हैं लेकिन झुकने वाले नहीं. आप सबकी दुआओं और समर्थन के लिए धन्यवाद. आइए मिलकर हिंसा के खिलाफ खड़े हों और ‘Caps Cafe’ को शांति व सौहार्द की मिसाल बनाएं.” इस बयान में यह भी कहा गया कि कैफे जल्द ही फिर से खुलेगा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kap’s Cafe (@thekapscafe_)

पुलिस की जांच जारी

कनाडा के सरे शहर की पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 10 जुलाई को रात 1:50 बजे उन्हें 120 स्ट्रीट पर गोलीबारी की सूचना मिली थी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कैफे की इमारत पर गोलियों के निशान मिले. उस वक्त कुछ स्टाफ सदस्य अंदर मौजूद थे, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ. फ्रंटलाइन इन्वेस्टिगेटिव सपोर्ट (FLIS) टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है. आस-पास के इलाकों से CCTV फुटेज जुटाया जा रहा है और चश्मदीदों से पूछताछ भी की जा रही है. हालांकि अब तक किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो सकी है.

कैफे का उद्घाटन और फायरिंग के बीच सिर्फ तीन दिन का फासला

7 जुलाई को "Caps Cafe" का भव्य उद्घाटन हुआ था. सोशल मीडिया पर इस कैफे के इंटीरियर और माहौल की खूब तारीफ हो रही थी. फैंस वहां पहुंचकर कपिल की मेहनत का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित थे. लेकिन तीन दिन बाद ही एक वीडियो सामने आया, जिसमें हमलावर गाड़ी से उतरकर कैफे पर अंधाधुंध फायरिंग करता दिख रहा है. उसके बाद वो फरार हो गए. इस हमले से कपिल और उनकी टीम को भले ही गहरा झटका लगा हो, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी है.

क्या कहता है यह हमला?

इस घटना ने एक बार फिर से कनाडा में सक्रिय खालिस्तानी नेटवर्क की गंभीरता और उनकी रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही यह घटना दर्शाती है कि विदेशों में बसे भारतीय बिजनेस मालिकों को भी अब खुलेआम टारगेट किया जा रहा है. कपिल शर्मा की टीम ने जिस हिम्मत और शांति के साथ जवाब दिया है, वह प्रेरणादायक है. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ‘Caps Cafe’ न सिर्फ दोबारा खुले, बल्कि और भी मजबूती के साथ खड़ा हो.

यह भी पढ़ें: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, हरजीत सिंह लाडी ने ली हमले की जिम्मेदारी, VIDEO भी बनाया