दिल्ली के द्वारका इलाके के मटियाला में बुधवार देर भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया. मौके पर फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियां पहुंची और करीब 4 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया. आग के कारण 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं.