FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में गोल्डन बूट की रेस बेहद रोमांचक हो गई है. अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी और फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे दोनों ने अब तक 8-8 गोल किए हैं. हालांकि असिस्ट के आधार पर मेसी फिलहाल पहले स्थान पर हैं, लेकिन उनका गोल्डन बूट अभी भी पक्का नहीं हुआ है.
मेसी के पास बड़ा मौका, लेकिन खतरा अभी बाकी
लियोनेल मेसी वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. पिछली बार उन्होंने अर्जेंटीना को चैंपियन भी बनाया था, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वह अब तक कभी गोल्डन बूट नहीं जीत सके हैं. इस बार वह इस अवॉर्ड के बेहद करीब हैं, लेकिन आखिरी समय में यह सम्मान उनसे छिन भी सकता है.
एम्बाप्पे अभी भी बदल सकते हैं तस्वीर
सेमीफाइनल से पहले मेसी और एम्बाप्पे दोनों के 8-8 गोल थे, लेकिन ज्यादा असिस्ट होने की वजह से एम्बाप्पे आगे थे. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मेसी ने 2 असिस्ट किए और वह गोल्डन बूट की रेस में पहले नंबर पर पहुंच गए.
हालांकि फ्रांस फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है, लेकिन टीम को अभी तीसरे स्थान का मुकाबला खेलना है. इस मैच में एम्बाप्पे के पास मेसी को पीछे छोड़ने का मौका होगा.
तीसरे स्थान के मैच पर टिकी नजर
फ्रांस और इंग्लैंड के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला शनिवार रात 12:30 बजे (भारतीय समय) खेला जाएगा. अगर एम्बाप्पे इस मैच में गोल करते हैं या असिस्ट के मामले में मेसी से आगे निकल जाते हैं, तो गोल्डन बूट की रेस फिर बदल सकती है.
फाइनल करेगा आखिरी फैसला
अगर एम्बाप्पे तीसरे स्थान के मैच में मेसी से आगे नहीं निकल पाए, तो गोल्डन बूट पर मेसी की दावेदारी काफी मजबूत हो जाएगी. लेकिन अगर एम्बाप्पे बढ़त बना लेते हैं, तो फिर अर्जेंटीना के फाइनल मुकाबले में मेसी का प्रदर्शन तय करेगा कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 का गोल्डन बूट आखिर किस खिलाड़ी के नाम होगा.
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup Prize Money: फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश