'नागिन 7' में होगी धमाकेदार एंट्री! प्रियंका चाहर चौधरी बनेंगी नई सुपरनैचुरल क्वीन?

Naagin 7 Priyanka Chahar: टीवी की दुनिया की सबसे चर्चित और ग्लैमरस फ्रेंचाइजी 'नागिन' एक बार फिर लौटने वाली है, और इस बार इसका जलवा और भी खास होगा! वजह? चर्चाएं जोरों पर हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी को ‘नागिन 7’ के लिए लीड रोल में कास्ट कर लिया गया है!

entry in Naagin 7 Will Priyanka Chahar Chaudhary become the new supernatural queen
Image Source: Social Media/X

Naagin 7 Priyanka Chahar: टीवी की दुनिया की सबसे चर्चित और ग्लैमरस फ्रेंचाइजी 'नागिन' एक बार फिर लौटने वाली है, और इस बार इसका जलवा और भी खास होगा! वजह? चर्चाएं जोरों पर हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी को ‘नागिन 7’ के लिए लीड रोल में कास्ट कर लिया गया है!

'उड़ारियां' में अपने दमदार अभिनय और बिग बॉस 16 में अपनी मजबूत मौजूदगी से दिल जीतने वाली प्रियंका अब उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल होने जा रही हैं जिन्होंने 'नागिन' जैसे हिट शो को अपने नाम किया है.

नई नागिन का ताज पहनने को तैयार!

भले ही अभी तक ना चैनल और ना ही एकता कपूर की ओर से आधिकारिक मुहर लगी है, लेकिन इंडस्ट्री गलियारों से आ रही रिपोर्ट्स साफ इशारा कर रही हैं कि प्रियंका ही होंगी 'नागिन 7' की चेहरा.

जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर मानो खुशी की लहर दौड़ गई. फैंस ने ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर प्रियंका को बधाई देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. एक यूज़र ने लिखा, “प्रियंका इस रोल के लिए बनी ही हैं!”, तो वहीं एक और फैन ने कहा, “अब तो नागिन जरूर देखना पड़ेगा!”

अब तक की 'नागिन' की रानियां

‘नागिन’ सीरीज की बात हो और मौनी रॉय, निया शर्मा, सुरभि चंदना, या तेजस्वी प्रकाश का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. हर सीजन में एक नई 'नागिन' और नई कहानी के साथ इस शो ने टीवी की टीआरपी लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बनाई है.

'नागिन 6' में तेजस्वी प्रकाश ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी और अब सभी की निगाहें 'नागिन 7' पर टिकी हैं, और खासकर उस चेहरे पर जो इसे नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है.

सीजन 7 की कहानी अभी भी रहस्य बनी हुई है

'नागिन 7' का पहला टीज़र पहले ही दर्शकों को रोमांचित कर चुका है. लेकिन शो की कहानी और प्रियंका के किरदार के बारे में मेकर्स अभी चुप्पी साधे हुए हैं. शायद इसलिए ताकि दर्शकों की जिज्ञासा बनी रहे और उत्साह चरम पर पहुंचे!

'नागिन' की विरासत और प्रियंका की नई शुरुआत

2015 में शुरू हुए इस शो ने सिर्फ टेलीविज़न नहीं, बल्कि दर्शकों की भावनाओं पर भी राज किया है. बालाजी टेलीफिल्म्स और एकता कपूर की यह सुपरनैचुरल सागा अब एक और अध्याय जोड़ने जा रही है, और प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस के लिए यह किसी उत्सव से कम नहीं.

यह भी पढ़ें- पूर्वोत्तर भारत में नई सुबह! मणिपुर दौरे पर आज रहेंगे पीएम मोदी, 8500 करोड़ रुपये की देंगे सौगात